फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news diwali deepawali 2024 market bazar shopping festival

Indore News: त्योहारी सीजन में हजार करोड़ की धनवर्षा, इंदौर की रफ्तार देगी देश के बड़े शहरों को मात

Mon, 28 Oct 2024 10:26 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 28 Oct 2024 10:26 PM IST
सार

Indore News: कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा इंदौर सहित देश 70 शहरों में किए सर्वे में हुआ खुलासा, अकेले इंदौर में ढाई हजार करोड़ के कारोबार का अनुमान

विज्ञापन
indore news diwali deepawali 2024 market bazar shopping festival
Diwali - फोटो : Adobe stock

विस्तार

दीपावली पर मप्र की औद्योगिक राजधानी इंदौर और आसपास धन-वर्षा होने वाली है। त्योहारों के इस सीजन के दौरान इंदौर रीजन के बाजारों में 3 हजार करोड रुपए से अधिक का कामकाज होने की संभावना है। देश में व्यापारियों के सबसे बड़े संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा। किए गए सर्वे में इसका दावा किया गया है। कैट ने इंदौर सहित देश भर के 70 शहरों में यह सर्वे कराया था। सर्वे परिणाम में यह बात सामने आई कि देश के भारत के सबसे बड़े त्योहार दिवाली एवं उससे जुड़े अन्य त्योहारों की श्रृंखला को जोर-शोर से मनाने के लिए व्यापारी और उपभोक्ता दोनों बेहद उत्साहित हैं। यही वजह है कि इस त्योहारी सीजन के दौरान देश के बाजारों में लगभग 4.25 लाख करोड़ रुपए के व्यापार होने की संभावना है। इंदौर रीजन में इंदौर सहित 10 जिलों को शामिल गया है जिसमें से अकेले इंदौर में 2.5 हजार करोड़ का कारोबार होने की बात कही गई है। कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के जीएसटी पदाधिकारी नितेश गुप्ता का कहना है कि 70 शहरों जिन्हें व्यापारिक वितरण केंद्र माना जाता है, इनमें व्यापारी संगठनों के बीच कराए गए सर्वे की समीक्षा में यह सामने आया कि इस वर्ष देश भर में व्यापारियों ने बड़े पैमाने प पर ग्राहकों की मांग एवं पसंद को पूरा करने के लिए व्यापक तैयारियां की है। जिस प्रकार ये देश भर के बाजारों में इस बार रक्षा बंधन, गणेश पूजा, नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर ग्राहकों द्वारा बड़ी खरीदारी की गई, उसे देखते हुए इस वर्ष त्योहारों के सीजन का व्यापार 4.25 लाख करोड़ रुपए होने की प्रबल संभावना है। पिछले साल लगभग 3.5 लाख करोड़ रुपए का व्यापार देशभर में हुआ था। त्योहारी सीजन के बाद तुरंत शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा जिसमें भी व्यापारी बड़े व्यापार होने की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन


इंदौर सहित 10 जिले शामिल
इंदौर रीजन में मालवा-निमाड़ के अलावा अन्य क्षेत्रों को शामिल किया गया है जिसमें धारा खरगौन, बड़कनी, बुरहानपुर, झाबुआ, अलीराजपुर, रतलाम, देवस और उज्जैन शामिल है। आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि पूरे मालवा निगाह में खरीदनी का सबसे बड़ा केंद्र इंदौर ही है। लगभग सभी बेत्रों में इंदौर से ही माल जाता है और के व्यापारियों द्वारा इंदौर से ही खरीदी की जाती है।
विज्ञापन


लोकल को बढ़ावा देने की कवायद
इस त्योहारी सीजन के दौरान लोकल उत्पादों को बढ़ावा देने की बात व्यापारियों द्वारा कही गई है। व्याधों का है कि प्रधानमंत्री इस त्यौहारों पर लोकल बनी वस्तुएं खरीदने का आह्वान किया गया है जिसका प्रभाव दिखाई दे रहा है। वोकल फॉर लोकल अभियान के बालते कैट ने अपने सदस्यों से धौनी सामान का बॉयकॉट करने की बात कही है। कैंट का या है कि व्यापारियों ने व्यहारी पर बिकने काला कोई भी सामान चीन से आयात नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें होगा बड़ा कारोबार
केट पदाधिकारियों का कहना है कि जैसे त्योहारी में व्यापार के सभी क्षेत्र में बड़ी बिक्री होती है लेकिन विशेष रूप से गिफ्ट आइटमर, मिठाई नमकीन, ड्राई फ्रूट इलेक्ट्रॉनिकर, ऑटोमोबाइल, वस्त्र, आभूषण, कपड़ा, बर्तन, काकरी, मोबाइल फर्नीचर फर्निशिंग, रसोई के उपकरण घर सजाने का सजावटी सामान, फुटवियर, सौंदर्य प्रसाधन कॉस्मेटिक कंप्यूटर एवं आईटी उपकरण, स्टेशनरी, विजली का सामान, क फुल्ल, पूजा सामडी, मिट्टी के दिये एवं कुम्हारों द्वारा बनाए गए अन्य सामान, भगवानों की तस्वीर, मूर्ति आदि, हार्डवेयर, पेंट, खाद्य सामान, एफएमसीजी सामान, किराना, सॉफ्ट ड्रिंक, कन्फेशनरी, खाश तेल, रेडीमेड फूट, खिलौने आदि में बड़ा व्यापार होगा। वहीं विभिन्न समानह होने के कारण सर्विस सेक्टर से जुड़े होटल, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हाल कैटरिंग करेंट मैनेजमेंट के सॉस डिलीवरी सेक्टर कलावती सहित इसी उस के अन्ना वर्गों को भी बड़ा व्यापार मिलेगा। व्यौहानों के दौरान प्रॉपर्टी सेक्टर में भी बड़े सौदे होते हैं।

ज्वेलरी, कार, मिठाई और इलेक्ट्रॉनिक सबसे आगे
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता ने बताया कि सिर्फ इंदौर शहर की बात की जाए तो आभूषण में 150 करोड़ से ज्यादा का कारोबार दीपावली के दौरान होना। 100 करोड़ की कारें और 50 करोड़ रुपए की मिठाईयां बिक जाएंगी। 150 करोड़ का कामकाज इलेक्ट्रॉनिक एंड इलेक्ट्रिकल सेक्टर में होगा। कपड़ों में 80 और एफएमसीजी में 100 करोड़ का कामकाज होने की आशा है। यह तो मुख्य सेक्टर हुए इसके अलावा लगभग सभी सेक्टरों में बंपर कारोबार होगा।


पिछले साल के मुकाबले ज्यादा मांग
अहिल्या चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल ने बताया कि किराना कारोबार में नवरात्र से ही त्योहारी मांग निकालने लगी। दीपावली के पहले मांग में जोरदार उछाल आई है। पिछले साल के मुकाबले इस साल सभी किराना सामान में तेजी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed