फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Divisional in-charge Gautam said - after cleaning, make Indore the seat that wins the most votes.

Indore News: संभागीय प्रभारी गौतम ने कहा-सफाई के बाद इंदौर को सबसे ज्यादा वोटों से जीतने वाली सीट बनाए

Sun, 28 Jan 2024 07:25 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 28 Jan 2024 07:25 PM IST
सार

बैठक मेें बताया गया कि गांव चलो बूथ चलो अभियान का उद्देश्य इंदौर के 1604 बूथों  तक  फरवरी माह के तीन दिनों में लगातार तीन दिन तक 24 घंटे संपर्क करना है।  इस दौरान कल्याण की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर समाज के अलग-अलग घटक से संवाद स्थापित करेंगे।

विज्ञापन
Indore News: Divisional in-charge Gautam said - after cleaning, make Indore the seat that wins the most votes.
कार्यशाला में भाजपा के संभागीय प्रभारी राघवेंद्र गौतम। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा फिर इलेक्शन मोड में आ गई है। पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण वर्ग शुरू हो चुके है। इंदौर में एक कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें संभागीय प्रभारी राघवेंद्र गौतम ने कहा कि हम पिछले एक वर्ष से बूथ विस्तार का कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन


इस वजह से 2018 के चुनाव चुनाव की अपेक्षा इस बार विधानसभा चुनाव में हमने नौ प्रतिशत ज्यादा वोट हासिल किए है, अब हमें लोकसभा चुनाव में दस प्रतिशत से अधिक वोट प्राप्त करना है। इंदौर सफाई में नंबर वन है। अब हमें इस लोकसभा सीट को सर्वाधित वोटों से जीतने वाली लोकसभा सीट बनाने का लक्ष्य रखना होगा।

विज्ञापन

बैठक मेें बताया गया कि गांव चलो बूथ चलो अभियान का उद्देश्य इंदौर के 1604 बूथों तक फरवरी माह के तीन दिनों में लगातार तीन दिन तक 24 घंटे संपर्क करना है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की गरीब कल्याण की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर समाज के अलग-अलग घटक से संवाद स्थापित करेंगे, ताकि लोकसभा चुनाव के लिए समर्थन जुटा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से इस अभियान की रूपरेखा की जानकारी दी और बताया कि अभियान तीन चरणों में होना है। प्रथम चरण के अंतर्गत 20 जनवरी से 3 फरवरी तक सारी तैयारियां पूर्ण करना है उसके पश्चात दूसरे चरण में 4 फरवरी से 11 फरवरी के बीच कार्यकर्ताओं को प्रवास करना है जिसके अंतर्गत इंदौर नगर में 9 से 11 तारीख तक कार्यकर्ता प्रवास करेंगे और तीसरा चरण 14 फरवरी को जिसमें अभियान की समीक्षा बैठक होगी। बैठक में मंत्री तुलसी सिलावट, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, सांसद शंकर लालवानी, भाजपा नेता कृष्णमुरारी मोघे सहित अन्य नेता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed