{"_id":"6a117ca97f6674a7cb033ac1","slug":"indore-news-dewas-factory-blast-toll-rises-to-8-two-more-workers-die-during-treatment-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: देवास पटाखा फैक्ट्री हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एमवाय में इलाज के दौरान दो और मजदूरों ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: देवास पटाखा फैक्ट्री हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एमवाय में इलाज के दौरान दो और मजदूरों ने दम तोड़ा
Sat, 23 May 2026 03:39 PM IST
Priya Verma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Priya Verma
Updated Sat, 23 May 2026 03:39 PM IST
सार
देवास पटाखा फैक्ट्री हादसे के बाद इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती दो और मजदूरों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।
विज्ञापन
एमवाय अस्पताल, इंदौर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के टोंककलां स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती घायल मजदूरों में से दो और श्रमिकों की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतकों की पहचान निरंजन और अजय के रूप में हुई है। इसके साथ ही हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।
विज्ञापन
हादसे में गंभीर रूप से घायल 15 मजदूरों को इंदौर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें कई श्रमिक बुरी तरह झुलस गए थे। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में बारूद में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ, जिसने पूरी फैक्ट्री को तबाह कर दिया। विस्फोट इतना भीषण था कि कुछ मजदूरों के शरीर के टुकड़े दूर तक जा गिरे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Indore: इंदौर में जल संकट को लेकर विधायक के घर पर प्रदर्शन, भाजपा पार्षद के साथ पहुंचे रहवासी
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री में अवैध रूप से बारूद और पटाखों का भंडारण किया गया था। हादसे के बाद प्रशासन ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की है। मामले में कई लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।
वहीं हादसे में घायल विशाल नामक युवक को सिर में गंभीर चोट आई है। बताया गया कि विस्फोट के समय वह सड़क से गुजर रहा था और धमाके के कारण सड़क पर गिर पड़ा। वह झुलसा नहीं लेकिन गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई और खून का थक्का जम गया। फिलहाल उसका इलाज न्यूरो सर्जरी वार्ड में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत में सुधार है और उसे जल्द डिस्चार्ज किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने भी घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। एमवाय अस्पताल की बर्न यूनिट में पांच नर्सिंग कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। वहीं चोइथराम अस्पताल में भर्ती चार मरीजों में से तीन को छुट्टी दे दी गई है, जबकि अरविंदो अस्पताल में भी तीन मरीजों का उपचार जारी है।
