फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Dense fog and cold winds disrupt life in Indore, trains delayed and temperatures dip

Indore News: दिन में रात जैसा अहसास, कोहरे और ठंडी हवाओं ने रोकी इंदौर की रफ्तार

Fri, 02 Jan 2026 09:12 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 02 Jan 2026 09:12 PM IST
सार

Indore News: इंदौर और मध्यप्रदेश में घने कोहरे और सर्द हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। इंदौर में विजिबिलिटी कम होने के साथ दिन के तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट आई है। 

विज्ञापन
Indore News Dense fog and cold winds disrupt life in Indore, trains delayed and temperatures dip
इंदौर में पड़ रही कड़ाके की ठंड। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मध्यप्रदेश के कई हिस्सों सहित इंदौर में कड़ाके की ठंड से मामूली राहत तो मिली है, लेकिन कोहरे और बर्फीली हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार की सुबह इंदौर शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया, जिसके कारण सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम रही। दोपहर के समय चली तेज ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। मौसम में आए इस बदलाव के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore: इंदौर में 15 मौतों पर कांग्रेस ने किया निगम कार्यालय का घेराव, पुलिस ने घंटा छीना
विज्ञापन


तापमान के उतार चढ़ाव का गणित
इंदौर में मौसम के आंकड़ों की बात करें तो दिन के पारे में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जिससे अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं दूसरी ओर, रात के तापमान में 3.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई और यह 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सीजन में यह पहली बार हुआ है जब दिन के समय भी रात जैसी ठंड का अहसास हो रहा है, जो मौसम विभाग के अनुसार कोल्ड डे की स्थिति को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे का ट्रेनों की रफ्तार पर असर
घने कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था, विशेषकर रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 8 से 10 घंटे की देरी से चल रही हैं। शुक्रवार की सुबह भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर की ओर जाने वाली ट्रेनें भी करीब 2 घंटे लेट रहीं। कोहरे का सबसे ज्यादा असर मालवा एक्सप्रेस, शताब्दी और सचखंड एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों पर पड़ा है।

आगामी दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जनवरी के महीने में प्रदेश में कड़ाके की ठंड का रिकॉर्ड रहा है। आने वाले दिनों में सर्दी और अधिक बढ़ने की संभावना है। विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाने के साथ ही शीतलहर भी चल सकती है। गुरुवार की रात पचमढ़ी प्रदेश में सबसे ठंडा इलाका रहा, लेकिन मैदानी इलाकों में भी आने वाले समय में कड़ाके की ठंड वापसी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed