फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Decision on Metro's underground route will be taken on December 14, CM will review development wo

Indore News: 14 दिसंबर को होगा इंदौर मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर फैसला, सीएम करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा

Thu, 11 Dec 2025 09:59 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 11 Dec 2025 09:59 AM IST
सार

इंदौर में 14 दिसंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव समीक्षा लेंगे। बैठक में मेट्रो, बीआरटीएस, सड़कों के निर्माण सहित अन्य कामों पर निर्णय हो सकता है। मेेट्रो प्रोजेक्ट के अंडरग्राउंड रुट पर भी चर्चा होगी।  

विज्ञापन
Indore News: Decision on Metro's underground route will be taken on December 14, CM will review development wo
इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन का काम शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा 14 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। रेसीडेंसी कोठी में आयोजित बैठक में मुख्य मुद्दा इंदौर मेट्रो ट्रेन के अंडरग्राउंड रूट का रहेगा। पिछले दिनों नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजवर्गीय ने मेट्रो ट्रेन रूट का दौरा किया था। तब उन्होंने मेट्रो रूट बंगाली काॅलोनी से ही अंडरग्राउंड करने पर जोर दिया था। मेट्रो के रूट में बदलाव होगा या फिर पुराना रूट ही रहेगा। इस पर मुख्यमंत्री फैसला ले सकते हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा बीआरटीएस की बस रैलिंग हटाने में हो रही देरी को लेकर भी बैठक में चर्चा होगी। नौ माह तक रैलिंग नहीं हटाए जाने पर हाईकोर्ट भी नाराज हो चुका है। बीआरटीएस पर नए ब्रिज भी बनाए जाना हैं। इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट भी आ चुकी है। इस पर भी फैसला हो सकता है। इसके अलावा अन्य प्रोजेक्टों पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन


बैठक में सभी विभागों के अफसर भी मौजूद रहेंगे। नर्मदा-कालीसिंध लिंक परियोजना और संचालित हो रही नर्मदा-शिप्रा लिंक योजना के बारे में भी बात होगी। सिंहस्थ को लेकर शहर में हो कामों की समीक्षा भी की जाएगी। मास्टर प्लान की 23 सड़कों के लिए काम भी शहर में शुरू हो चुके हैं, लेकिन कुछ सड़कों के लिए अभी बाधक निर्माण नहीं टूटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो के अंडरग्राउंड स्टेशनों का काम शुरू
इंदौर में मेट्रो के अंडरग्राउंड स्टेशनों का काम भी शुरू हो गया है। एमजी रोड के समीप भाऊ शिंदे खेल परिसर में स्टेशन के लिए खुदाई भी शुरू हो गई है। मेट्रो कार्पोरेशन ने खुदाई के लिए मशीनें भी भेज दी है। इसके अलावा दूसरी जगहों पर भी अंडरग्राउंड स्टेशन के लिए सर्वे हो गया है। आठ से अधिक मेट्रो स्टेशन बनाए जाना हैं। यदि मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट में बदलाव होता है तो उनकी संख्या और बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed