फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Deadly chemicals were mixed to turn fennel green, fennel worth Rs 35 lakh seized

Indore News: सौंफ को हरा करने के लिए मिलाते थे घातक केमिकल, 35 लाख की सौंफ जब्त

Sat, 03 Feb 2024 09:17 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 03 Feb 2024 09:17 PM IST
सार

जिन चार स्थानों पर छापा मारा, वहां सौंफ पर रंग चढ़ाया जाता है। हल्की क्वालिटी की सौंफ 50 से 60 रुपये किलो मेें खरीदी जाती थी और उस पर रंग चढ़ाकर 120 से 150 रुपये किलो तक बेची जाती थी। इस सौंफ को होटल, रेस्त्रां में बेचा जाता था।

विज्ञापन
Indore News: Deadly chemicals were mixed to turn fennel green, fennel worth Rs 35 lakh seized
इंदौर में मिलावटी सौंफ जब्त। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में जब्त हुई 35 लाख की मिलावटी सौंफ को हरा करने के लिए घातक केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। उस केमिकल का उपयोग आमतौर पर आइल पेंट में किया जाता है। अफसरों को जीएनटी मार्केट मेें मिलावटी सौंफ की बिक्री की जानकारी मिली थी।

विज्ञापन


खाद्य विभाग की टीम ने जीएनटी मार्केट, पालदा और लाबरिया भेरू क्षेत्र में तीन स्थानों पर छापे मारकर 31 क्विंटल सौंफ जब्त की। अफसरों ने पाया कि सौंफ को हरा करने के लिए रंग में जिस केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा है। वह आइल पेेंट में इस्तेमाल किया जाता है। अफसरों ने जब्त सौंफ के सेंपलों को जांच के लिए भेजा भी भेजा है।

विज्ञापन

हरा रंग से मिलाने से हो जाती  है ज्यादा कीमत

जिन चार स्थानों पर छापा मारा, वहां सौंफ पर रंग चढ़ाया जाता है। हल्की क्वालिटी की सौंफ 50 से 60 रुपये किलो मेें खरीदी जाती थी और उस पर रंग चढ़ाकर 120 से 150 रुपये किलो तक बेची जाती थी। इस सौंफ को होटल, रेस्त्रां में बेचा जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहकों को भोजन के बाद रंग वाली सौंफ दी जाती है। सौंफ को चमकदार करने के लिए ग्रीन आक्साइड का इस्तेमाल भी किया जाता है। अफसरों ने बताया कि इंदौर से सौंफ प्रदेश के अलग-अलग शहरों में सप्लाई की जाती है। सौंफ में पिपरमेंट का इस्तेमाल भी होता था। सेंपलों में मिलावट का खुलासा होने के बाद मिलावट करने वालों के खिलाफ केस भी दर्ज हो सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed