फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news davv abvp hostel students fight police case crime update

Indore News: दलित पर बवाल, राजनीति के अखाड़े में पहुंचा छात्रों का झगड़ा, यूनिवर्सिटी में विरोध प्रदर्शन

Wed, 23 Oct 2024 08:27 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 23 Oct 2024 08:27 PM IST
सार

Indore News: एबीवीपी के जश्न के दौरान हुआ झगड़ा, मामला थाने पहुंचा और 5 पर केस दर्ज किया गया। अब नेता भी इस मामले में कूद पड़े हैं। 
 

विज्ञापन
indore news davv abvp hostel students fight police case crime update
डीएवीवी कैंपस में छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

एबीवीपी और डीएवीवी होस्टल के छात्रों के बीच हुआ विवाद अब राजनीतिक अखाड़े का मुद्दा बन गया है। बुधवार को इस मामले में यूनिवर्सिटी के छात्रों ने प्रदर्शन किया और कहा कि दलित के नाम पर राजनीति बंद हो। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा कि भाजपा अपने पाले हुए सड़कछाप गुंडों के जरिए दलित और आदिवासी एजेंडा की प्रतिपूर्ति करती है। ABVP छात्रों का नहीं कुकृत्य करने वालों का संगठन है जिसे भाजपा अपनी अगली पीढ़ी के लिए तैयार कर रही है। ये लोग आदिवासी और दलित छात्रों को अपना निशाना बनाते रहते हैं! दो दिन पहले भाजपा की नई पीढ़ी एबीवीपी के “गुंडे” इंदौर में आदिवासी और दलित छात्रों को उनके होस्टल कैम्पस में जाकर गालियां दी और होस्टल पर पत्थर फेंके! कानून को मज़ाक समझने वालों पर मौन यादव कार्यवाही करेंगे या दलित और आदिवासी अत्याचारों पर भी “मौन” रहेंगे? मुख्यमंत्री मोहन यादव जी इस मामले पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के आदेश दें।
विज्ञापन


एबीवीपी ने किया पलटवार
उमंग सिंघार की पोस्ट के बाद इंदौर के एबीवीपी पदाधिकारियों ने पलटवार किया है। एबीवीपी के नगर अध्यक्ष सार्थक जैन का कहना है कि उमंग सिंघार को घटना की पूरी जानकारी ही नहीं है और वे पोस्ट कर रहे हैं। कानून को हाथ में लेने का काम होस्टल वालों ने किया। उन्होंने एबीवीपी कार्यकर्ताओं से मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज किया है। वहीं होस्टल के छात्रों का कहना है कि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उनसे मारपीट की।
विज्ञापन


क्या है मामला
21 अक्टूबर को शासकीय नवीन विधि महाविद्यायल में एबीवीपी कार्यकारिणी का घोषित हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं के द्वारा जश्न मनाया जा रहा था। ढोल पर सभी नाच रहे थे। सामने ही होस्टल है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं और होस्टल के छात्रों में जश्न की बात पर विवाद हो गया। इसके बाद मारपीट हुई और मामला थाने पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed