Indore News: पहले भी डांसिंग काॅप रंजीत रह चुका है विवादों में, वाहन चालक को मारी थे लातें
इंदौर के ट्रैफिक हवालदार रंजीत सिंह लगातार आरोपों से घिरे है। उन्होंने सोशल मीडिया इस मामले में सफाई भी दी और कहा कि प्रशंसक बतौर उन्होंने युवती को इंदौर आने के लिए कहा था, जिसे उनसे तोड़ मरोड़ कर पेश किया।
विस्तार
इंदौर के ट्रैफिक विभाग में पदस्थ हवलदार रंजीत सिंह इन दिनों एक युवती के द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद चर्चा में है। पुलिस विभाग ने उसे लाइन हाजिर किया है और तनाव के कारण सीने में दर्द की शिकायत के बाद वह अस्पताल में भर्ती है। यह पहला मौका नहीं है जब रंजीत के साथ विवादों में रहा है। इससे पहले भी वह हाईकोर्ट तिराहे पर एक वाहन चालक से साथ मारपीट की थी। तब भी वह मुद्दा काफी गरमाया है।
ये खबर भी पढ़ें: Indore News: इंदौर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में चाकूबाजी, खड़े रहे गार्ड, गुंडों में कानून का डर खत्म
इंदौर के ट्रैफिक हवालदार रंजीत सिंह लगातार आरोपों से घिरे है। उन्होंने सोशल मीडिया इस मामले में सफाई भी दी और कहा कि प्रशंसक बतौर उन्होंने युवती को इंदौर आने के लिए कहा था, जिसे उनसे तोड़ मरोड़ कर पेश किया, लेकिन महिला ने एक और पोस्ट वायरल कर रंजीत पर पैसे मांगने का आरोप भी लगाया।
रंजीत का उसकी पत्नी से भी विवाद चल रहा है। इस बात का जिक्र भी उनसे युवती को किए फोन काॅल में किया था। यदि युवती पुलिस में शिकायत करती है या फिर इंदौर आकर बयान देती है तो फिर रंजीत के खिलाफ और भी कड़ा एक्शन विभाग ले सकता है।
गालियां देने की शिकायतें भी आती रही है
रंजीत जब चौराहे पर ड्यूटी देता है तो वाहन चालकों से उसका रवैया भी ठीक नहीं रहता। कई बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को वह गाली दे चुका है। इसकी शिकायत भी पुलिस अफसरों तक पहुंची है, लेकिन विभाग में अच्छी छवि के कारण उस पर एक्शन नहीं लिया गया। यह पहला मौका है जब उसे लाइन हाजिर किया गया।
