फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news cyber fraud crime news helpline number alert police

Indore News: साइबर ठग ने टीआई को किया फोन, बेटे से बात कराओ इंटेलिजेंस से बोल रहा हूं

Mon, 02 Dec 2024 07:54 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 02 Dec 2024 07:54 PM IST
सार

Indore News: साइबर ठगों के हौसले बुलंद, पुलिस अधिकारियों को भी ठगने से नहीं डर रहे। टीआई ने बताया कैसे ठगी का शिकार होते होते बचे। 
 

विज्ञापन
indore news cyber fraud crime news helpline number alert police
परदेशीपुरा टीआई पंकज द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

साइबर ठगों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे हैं कि वे अब पुलिस अधिकारियों को भी लगातार शिकार बनाने का प्रयास कर रहे हैं। कुछ दिन पहले इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया को साइबर ठगों ने पुलिसकर्मी बनकर धमकाया था और आज इंदौर के परदेशीपुरा टीआई पंकज द्विवेदी को भी साइबर ठगों का वॉट्सऐप कॉल आया। समय रहते टीआई सचेत हो गए और उन्होंने एक सिपाही से फोन की वीडियो रिकार्डिंग भी करवाई। 
विज्ञापन


खुद को अधिकारी बता रहा था ठग
टीआई पंकज द्विवेदी को 28 नवंबर को वॉट्सऐप कॉल आया था। जिसमें ठग ने खुद को अफसर बताया और टीआई से उनका पहले नाम पूछा। इसके बाद उसने बेटे संस्कार द्विवेदी को लेकर जानकारी ली। इसके बाद कहा कि उससे बात कराओ। टीआई ने इंकार कर दिया और कहां कि इस तरह के बहुत कॉल आते हैं। अब टीआई ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा कि ऐसे कॉल से सचेत रहना चाहिए।
विज्ञापन


बातचीत में समझा ठग का फोन है
परदेशीपुरा टीआई पंकज द्विवेदी को 28 नवंबर को एक वॉट्सऐप कॉल आया था। डीपी में पुलिस वर्दी में एक शख्स की तस्वीर लगी थी। साइबर ठग ने फोन करके कहा मैं इटेलिजेंस से बात कर रहा हूं। पकंज द्विवेदी बात कर रहे हैं। टीआई ने कहा हां बताइए क्या काम है। इस पर साइबर ठग ने पूछा कि ये संस्कार द्विवेदी कौन है। टीआई ने बताया कि वह मेरा बेटा है। आपको क्या काम है। साइबर ठग ने कहा कि आपका बेटा स्टडी कर रहा है, या वर्किंग है। वह अब कहां है। टीआई बोले वह घर पर है। इस पर साइबर ठग ने कहा कि मुझे जरूरी बात करना है आप तुरंत उससे मेरी बात करवाओ। इतना सुनते ही टीआई समझ गए कि यह कोई साइबर ठग है। टीआई ने कहा कि मुझे कोई बात कराने की जरूरत नहीं है। मुझे ऐसे बहुत से कॉल आते हैं। इसके बाद कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेल्पलाइन याद रखें
आपके साथ किसी भी प्रकार की ऑनलाइन की धोखाधड़ी होने पर तत्काल क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा संचालित साइबर हेल्पलाइन नं. 704912-4445, 1930/NCRP पोर्टल, आदि माध्यमों से शिकायत करें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed