{"_id":"671fade4db3b5fb2d90f3ebe","slug":"indore-news-crime-police-diwali-deepawali-2024-phatake-cracker-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: अनार जलाने में जली व्यापारी की बेटी, अस्पताल में दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: अनार जलाने में जली व्यापारी की बेटी, अस्पताल में दम तोड़ा
Mon, 28 Oct 2024 08:59 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 28 Oct 2024 08:59 PM IST
सार
Indore News: गंभीर हालत में भर्ती किया गया, लेकिन बचा नहीं सके। अनार झुकने से कपड़ों में लग गई थी आग।
विज्ञापन
फटाके का प्रतिकात्मक फोटो।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में अनार जलाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कारोबारी की इकलौती बेटी जल गई और उसकी इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। कनाड़िया पुलिस ने बताया कि आलोक नगर में रहने वाली जायना पिता हयात खान बीती 25 तारीख की शाम को घर के बाहर अनार जला रही थी। बताया जा रहा है कि जलने के बाद अनार तिरछा हुआ और जायना के कपड़ों ने आग पकड़ ली, जिससे वह गंभीर रूप से जल गई थी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मौत हो गई। जायना 12वीं कक्षा की छात्रा थी। वह परिवार की इकलौती बेटी थी। घटना के बाद से घर में मातम पसरा हुआ है।
बच्चा भी जला
उधर, आजाद नगर थाना क्षेत्र में पटाखा जलाने के दौरान एक बच्चा जल गया। बच्चे का नाम राकेश (11) है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।
ध्यान रखें
प्रशासन ने जनता को जागरूक करने के लिए कई तरह की अपील जारी की है। इसमें कहा गया है कि फटाखे जलाते वक्त सावधानी बरतें। इस तरह के कपड़े न पहनें जो दूर से ही आग पकड़ लेते हैं। बड़ों के साथ ही फटाखे जलाएं। फटाखे जलाते समय आसपास कोई ज्वलनशील पदार्थ भी न हो, इस बात का भी विशेष ध्यान रखें।