फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news crime police diwali deepawali 2024 phatake cracker

Indore News: अनार जलाने में जली व्यापारी की बेटी, अस्पताल में दम तोड़ा

Mon, 28 Oct 2024 08:59 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 28 Oct 2024 08:59 PM IST
सार

Indore News: गंभीर हालत में भर्ती किया गया, लेकिन बचा नहीं सके। अनार झुकने से कपड़ों में लग गई थी आग। 
 

विज्ञापन
indore news crime police diwali deepawali 2024 phatake cracker
फटाके का प्रतिकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में अनार जलाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कारोबारी की इकलौती बेटी जल गई और उसकी इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। कनाड़िया पुलिस ने बताया कि आलोक नगर में रहने वाली जायना पिता हयात खान बीती 25 तारीख की शाम को घर के बाहर अनार जला रही थी। बताया जा रहा है कि जलने के बाद अनार तिरछा हुआ और जायना के कपड़ों ने आग पकड़ ली, जिससे वह गंभीर रूप से जल गई थी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मौत हो गई। जायना 12वीं कक्षा की छात्रा थी। वह परिवार की इकलौती बेटी थी। घटना के बाद से घर में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन


बच्चा भी जला
उधर, आजाद नगर थाना क्षेत्र में पटाखा जलाने के दौरान एक बच्चा जल गया। बच्चे का नाम राकेश (11) है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


ध्यान रखें
प्रशासन ने जनता को जागरूक करने के लिए कई तरह की अपील जारी की है। इसमें कहा गया है कि फटाखे जलाते वक्त सावधानी बरतें। इस तरह के कपड़े न पहनें जो दूर से ही आग पकड़ लेते हैं। बड़ों के साथ ही फटाखे जलाएं। फटाखे जलाते समय आसपास कोई ज्वलनशील पदार्थ भी न हो, इस बात का भी विशेष ध्यान रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed