फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news crime branch arrests 37 criminals during jhanki procession

Indore News: झांकियों के बीच बड़ी कार्रवाई, 40 बदमाश गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

Sun, 07 Sep 2025 03:39 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 07 Sep 2025 03:39 PM IST
सार

Indore News: 12 के पास से अवैध हथियार मिले जिन पर आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है। जबकि 28 संदिग्धों को धारा 151 के तहत पकड़ा गया। ड्रोन और पुलिस टीम की सतर्क निगरानी से किसी भी अप्रिय घटना को टाला गया।

विज्ञापन
indore news crime branch arrests 37 criminals during jhanki procession
झांकियों में बच्चों ने भी करतब दिखाए। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में झांकियों के कारवां के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम तैनात की गई थी। रात के समय टीम ने सख्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग इलाकों से आपराधिक गतिविधियों में शामिल 40 लोगों को पकड़ा। सभी आरोपियों को संबंधित थानों में भेजा गया।
विज्ञापन


12 पर आर्म्स एक्ट के तहत केस
क्राइम ब्रांच ने पकड़े गए आरोपियों में से 12 बदमाशों के पास से अवैध हथियार (चाकू आदि) बरामद किए। इन पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, 28 अन्य संदिग्धों पर दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई, क्योंकि इनसे शांति भंग होने की आशंका जताई गई थी।
विज्ञापन


महिलाओं की सुरक्षा पर था विशेष जोर
एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच, राजेश दंडोतिया ने बताया कि झांकियों के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़ रोकने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए टीम को विशेष निर्देशों के साथ तैनात किया गया था। टीम को आदेश था कि संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखें और तुरंत कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रोन से हुई निगरानी
एडिशनल डीसीपी ने बताया कि ड्रोन कैमरों और विशेष स्टाफ की मदद से पूरे झांकी मार्ग की निगरानी की गई। 28 संदिग्धों को छेड़छाड़ और माहौल बिगाड़ने की कोशिश के चलते पकड़ा गया।


पूरी रात रही सतर्कता
क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम की सक्रियता के चलते रात भर निगरानी की गई। सतर्कता के चलते किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई और व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रित रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed