फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Couple hit by car, husband killed, wife injured

Indore News: कार से दंपत्ति को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल

Fri, 24 Mar 2023 05:11 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 24 Mar 2023 05:11 PM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि टक्कर के बाद दंपत्ति सड़क के दूसरी तरफ जा गिरे और हाथ-पैर और सिर में गंभीर चोटें आ गई। दोनों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले गए, लेकिन डाक्टरों ने लक्ष्मीनारायण को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Indore News: Couple hit by car, husband killed, wife injured
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर में अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के केस दर्ज कर वाहन चालकों को पकड़ा है। पहला हादसा बेटमा क्षेत्र के ग्रेंड माचल के सामने हुआ। यहां पीथमपुर में रहने वाले लक्ष्मीनारायण पिता मनोहर सोनगरा अपनी पत्नी रंजना के साथ देव दर्शन के लिए बड़नगर जा रहे थे। वे एक निजी कंपनी में काम करते है। ग्रेंड माचल गार्डन के सामने एक कार ने पीछे से लक्ष्मीनारायण की बाइक को टक्कर मार दी। कार में चार युवक सवार थे।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि टक्कर के बाद दंपत्ति सड़क के दूसरी तरफ जा गिरे और हाथ-पैर और सिर में गंभीर चोटें आ गई। दोनों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले गए, लेकिन डाक्टरों ने लक्ष्मीनारायण को मृत घोषित कर दिया। पत्नी की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

टक्कर के बाद कार के एयर बलून भी खुल गए थे, हालांकि कार सवार युवकों में से कोई घायल नहीं हुआ।

ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की मौत
लसूड़िया क्षेत्र में एक ट्रक की टक्कर से युवक गनी पटेल की मौत हो गई। वह अपने साथी के साथ बाइक पर जा रहा था। तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। गनी खजराना क्षेत्र का रहना वाला है और २० दिन पहले ही वह पिता बना था, उसके घर बेटी हुई है। उधर खंडवा रोड पर भी एक सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed