फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Couple Duped of ₹22 Lakh in Fake Villa Scheme via Social Media

Indore News: फर्जी विला स्कीम के नाम पर दंपती से 22 लाख की ठगी, केस दर्ज

Sat, 08 Mar 2025 03:44 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 08 Mar 2025 03:44 PM IST
सार

  • Indore News: सोशल मीडिया पर फर्जी विला स्कीम के नाम पर एक दंपती से 22 लाख रुपए की ठगी हुई। आरोपियों ने जूम मीटिंग में विला दिखाया और बाद में पैसे लेकर दस्तावेज देने से इनकार कर दिया।

  •  

विज्ञापन
Indore News Couple Duped of ₹22 Lakh in Fake Villa Scheme via Social Media
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक दंपती की शिकायत की जांच के बाद दो युवक-युवतियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन डालकर लोगों को ठगने की योजना बनाई थी। एक दंपती ने विज्ञापन देखकर संपर्क किया और उनके साथ 22 लाख रुपए से अधिक की ठगी हो गई।

विज्ञापन

क्राइम ब्रांच के अनुसार, पद्मावती कॉलोनी, विनायक विला निवासी आकांक्षा पति विवेक बाजपेयी ने शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने अगस्त 2023 में फेसबुक पर 'DI DAUO MUNTAZAE' नामक प्रोजेक्ट के तहत फाइव-स्टार विला बेचने का विज्ञापन देखा। विज्ञापन में 2 करोड़ रुपए के विला को 1.5 करोड़ में देने की पेशकश की गई थी और हर महीने अच्छे किराए का लाभ मिलने का दावा किया गया था। यह देखकर आकांक्षा ने दिए गए नंबर पर संपर्क किया, जहां उनकी बात प्रीति राव नाम की महिला से हुई।

विज्ञापन

कुछ दिनों बाद जूम मीटिंग के जरिए विला दिखाया गया और फर्नीचर व अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। सब कुछ वास्तविक लगने के कारण आकांक्षा ने सितंबर और अक्टूबर 2023 में दो बार में कुल 22 लाख रुपए प्रीति के बताए गए बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय बाद आरोपियों ने और पैसे जमा करने का दबाव बनाया। इस पर आकांक्षा ने विला देखने और संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग की। लेकिन प्रीति ने टालमटोल शुरू कर दी और किसी अन्य व्यक्ति से बात कराई, जिसने अधिक भुगतान करने की शर्त रखी। जब आकांक्षा ने अपने रुपए वापस मांगे, तो आरोपियों ने लौटााने से इनकार कर दिया।

इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग लोगों से बात कराई, जिन्होंने खुद को दूसरे राज्यों या विदेश में होने का दावा किया। दंपती को तब एहसास हुआ कि वे ठगी के शिकार हो चुके हैं। मार्च 2024 में उन्होंने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed