फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Congress will surround BJP's corporation council on the issue of drainage scam, big movement afte

Indore News: ड्रेनेज घोटाले के मुद्दे पर भाजपा की निगम परिषद को घेरेगी कांग्रेस, 4 जून के बाद बड़ा आंदोलन

Mon, 20 May 2024 08:15 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 20 May 2024 08:15 PM IST
सार

सोमवार को नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने मीडिया को बताया कि घोटाले में शामिल अफसरों को भाजपा के जनप्रतिनिधियों का प्रश्रय मिला है। घोटाले का मास्टरमांइड अभय राठौर निलंबित था, लेकिन उसे बहाल कर फिर बिजली शाखा की जिम्मेदारी दी गई थी।

विज्ञापन
Indore News: Congress will surround BJP's corporation council on the issue of drainage scam, big movement afte
कांग्रेस पार्षदों ने प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम के 100 करोड़ के घोटाले को लेकर कांग्रेस ने बड़े अांदोलन की रणनीति तैयार की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी नेे इंदौर के नेता व पदाधिकारियों को इसकी तैयारी करने के लिए कहा है। 4 जून को आचार संहिता समाप्त होने के बाद नगर निगम मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन होगा।

विज्ञापन


इसमें शहरभर से कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।नगर निगम में 25 सालों से भाजपा की परिषद काबिज है और बीते चार वर्षों में 100 करोड़ का घोटाला हुआ है। कांग्रेस नेता इसे लेकर अब शहर मेें माहौल बना रहे है।

विज्ञापन

सोमवार को नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने मीडिया को बताया कि घोटाले में शामिल अफसरों को भाजपा के जनप्रतिनिधियों का प्रश्रय मिला है। घोटाले का मास्टरमांइड अभय राठौर निलंबित था, लेकिन पिछले दिनों उसे बहाल कर फिर बिजली शाखा की जिम्मेदारी दी गई थी। इस नियुक्ति के पीछे भी भाजपा से जुडे नेतागणों का हाथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद करेंगे भूख हड़ताल

शहर के 500 क्षेत्रों का प्राॅपर्टी टैक्स बढ़ाए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्षद दल ने सोमवार को निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्षद नारेबाजी करते हुए निगम मुख्यालय पहुंचे औरर कहा कि जब निगम बजट में कोई नया टैक्स लगाने या बढ़ाने की घोषणा नहीं की तो फिर टैक्स क्यों बढ़ाया जा रहा है। पार्षदों ने अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन को ज्ञापन दिया। पार्षदों नेे कहा कि यदि नगर निगम ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो वे भूख हड़ताल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed