फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Congress state in-charge went to jail and met the Leader of Opposition, said- FIR due to politica

Indore News: कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जेल जाकर मिले नेता प्रतिपक्ष से, बोले- राजनीतिक रंजिश के चलते एफआईआर

Mon, 21 Apr 2025 11:55 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 21 Apr 2025 11:55 AM IST
सार

दोनों नेता सुबह साढ़े दस बजे कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव के साथ सेंट्रल जेल पहुंचे। मुलाकात के बाद प्रदेश प्रभारी चौधरी ने कहा कि चौकसे के भतीजे को सिर में गंभीर चोट आई है। वे अस्पताल में भर्ती है। 

विज्ञापन
Indore News: Congress state in-charge went to jail and met the Leader of Opposition, said- FIR due to politica
चौकसे से जेल मिलने पहुंचे नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को हत्या के प्रयास की धारा के तरह प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। वे फिलहाल जेल में है। सोमवार सुबह उनसे मिलने सेंट्रल जेल में कांग्रेस के प्रदेश प्रभार हरीश चौधरी और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी मिलने पहुंचे। उन्होंने चौकसे से बात की और कहा कि उनके साथ पूरी कांग्रेस है और गलत एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस सड़क पर उतरेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: इंदौर में बनेंगे दो नए आईटी पार्क, 50 से ज्यादा कंपनियों को मिलेगी स्पेस

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों नेता सुबह साढ़े दस बजे कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव के साथ सेंट्रल जेल पहुंचे। मुलाकात के बाद प्रदेश प्रभारी चौधरी ने कहा कि चौकसे के भतीजे को सिर में गंभीर चोट आई है। वे अस्पताल में भर्ती है। दूसरे पक्ष के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धारा में केस दर्ज नहीं किया है। चौकसे तो मौके पर घटना के समय थे भी नहीं, लेकिन उनके खिलाफ राजनीतिक रंजिश के चलते प्रकरण दर्ज किया है।

 

कांग्रेस इस पक्षपातपूर्ण रवैए का पुरजोर विरोध करती है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पटवारी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष चौकसे नगर निगम के घोटालों को उजागर करते है। इससे सरकार बौखला गई है। इस कारण उनके खिलाफ साजिश रची गई है। एक जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह का सलूक करना गलत है। बता दें कि इंदौर में टैंकर हटाने के विवाद में नेता प्रतिपक्ष सहित आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नेता प्रतिपक्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि घटना में नेता प्रतिपक्ष के बेटे और भतीजे को भी चोट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed