फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news colours paintings rss sanskar bharti bangladesh hindu muslim

Indore: रंगों से रोष दिखा, चित्रों में उकेरा हिंदुओं का दर्द, बांग्लादेश पर बनाई पेंटिंग्स ने लोगों को जगाया

Sat, 21 Dec 2024 08:41 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 21 Dec 2024 08:41 PM IST
सार

Indore News: संस्कार भारती के द्वारा आयोजित चित्रकला कार्यक्रम में 75 चित्रकारों ने अपनी भावनाओं को कैनवास पर उकेरा। 
 

विज्ञापन
indore news colours paintings rss sanskar bharti bangladesh hindu muslim
पेटिंग्स बनाते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

संस्कार भारती मालवा प्रांत द्वारा चित्रकला कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य था बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का विरोध करना। मालवा और निमाड़ के लगभग आठ शहरों में कलाकारों ने इसमें भाग लिया। लोक जागरण के उद्देश्य में आयोजित इस कार्यक्रम में 75 चित्रकारों ने एकत्रित होकर वहां घट रही घटनाओं पर अपनी भावनाओं को जाहिर किया। 
विज्ञापन


सशक्त भारत, सशक्त हिंदू का संदेश दिया
चित्रकारों ने कला के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति व्यक्त की और चित्रों में सशक्त भारत, सशक्त हिंदू और वसुदेव कुटुंबकम का संदेश चरितार्थ किया। सभी ने अपने चित्रण से अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए जनजागरण का प्रयास किया। 
विज्ञापन


वरिष्ठ चित्रकारों के साथ युवा चित्रकारों की संगत
मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट देवेंद्र शर्मा उपस्थित थे। संस्कार भारती मालवा प्रांत की चित्रकला विधा संयोजक शुभा वैद्य ने बताया कि शहर भर से लगभग सभी वरिष्ठ चित्रकारों एवं छात्रों ने इस आयोजन में भाग लिया। जल्द ही सारे प्रांत के चित्रों की प्रदर्शनी इंदौर में एक समारोह में लगाई जाएगी। आयोजन में शहर भर के गणमान्य नागरिक कलाकारों के प्रोत्साहन के लिए उपस्थित हुए। मुख्य रूप से संस्कार भारती मालवा प्रांत के महामंत्री सारंग लासुरकर, इंदौर महानगर के कार्यकारी अध्यक्ष अविनाश मोतीवाले, संस्कार भारती इंदौर के चित्रकला विधा से धीरेन्द्र मांडगे और रचना शेवगेकर उपस्थित थे। उक्त जानकारी इंदौर जिले के महामंत्री सुधीर सूभेदार ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed