फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: CM Mohan Yadav to Visit Indore Today, to Inaugurate ₹381 Crore Development Projects

Indore News: सीएम मोहन यादव देंगे इंदौर को 381 करोड़ की सौगात, आपातकाल संगोष्ठी में होंगे शामिल

Wed, 25 Jun 2025 08:13 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 25 Jun 2025 08:13 AM IST
सार

Indore News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीनियर सिटीजन बिल्डिंग का लोकार्पण और मास्टर प्लान रोड, टीपीएस योजनाओं, पानी की टंकियों सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
Indore News: CM Mohan Yadav to Visit Indore Today, to Inaugurate ₹381 Crore Development Projects
सीएम मोहन यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी बुधवार को इंदौर जिले के प्रवास पर रहेंगे। उनका आगमन शाम 4:10 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर होगा। इंदौर पहुंचने के बाद वे विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे और शाम 7:40 बजे विमान द्वारा भोपाल के लिए रवाना होंगे। इस यात्रा को लेकर प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन


Raja Sonam: राजा की हत्या में पकड़ाया ग्वालियर का बिल्डर, बोला सच सुन लो...
विज्ञापन


आपातकाल की विभीषिका पर होगी विशेष संगोष्ठी
इंदौर मीडिया सह प्रभारी नितिन द्विवेदी ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री आपातकाल की विभीषिका पर आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के काले अध्याय के 50वें वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी इंदौर द्वारा ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में शाम 4:00 बजे संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे, जबकि राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी मुख्य वक्ता के रूप में तथा पूर्व मंत्री अजय विश्नोई विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर सिटीजन बिल्डिंग का करेंगे लोकार्पण
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित सीनियर सिटीजन बिल्डिंग का लोकार्पण करेंगे। यह बिल्डिंग 16 करोड़ रुपए की लागत से तैयार की गई है, जिसमें कुल 32 फ्लैट बनाए गए हैं। यह परियोजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक सुरक्षित और सुलभ आवास प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

381 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री द्वारा इस दौरे के दौरान इंदौर शहर को लगभग 381 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी जाएगी। इसमें एमआर-11 की मास्टर प्लान की रोड, योजना 136 में 100 करोड़ की लागत से बनने वाली बिल्डिंग, टीपीएस योजनाओं के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य और जल टंकियों के निर्माण कार्य शामिल हैं। प्राधिकरण द्वारा टीपीएस-4 में रोड और क्रश बैरियर, मास्टर प्लान रोड, बिजली के सब-स्टेशनों, योजना 166 में विद्युतीकरण, टीपीएस-10 के अंतर्गत ग्राम बांगड़दा, पाल कांकरिया और टिगरिया बादशाह में कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही योजना 151 और 169बी में 21 मीटर ऊंची पानी की टंकियों का भी निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed