{"_id":"685aaec757717c958907ecfe","slug":"raja-sonam-raghuvanshi-lokendra-tomar-murder-case-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raja Sonam: राजा की हत्या में पकड़ाया ग्वालियर का बिल्डर, बोला सच सुन लो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raja Sonam: राजा की हत्या में पकड़ाया ग्वालियर का बिल्डर, बोला सच सुन लो...
Tue, 24 Jun 2025 07:27 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 24 Jun 2025 07:27 PM IST
सार
Raja Sonam: राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा मोड़ आया है। पुलिस ने फ्लैट मालिक लोकेंद्र को ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट ने उसे 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
ग्वालियर का बिल्डर पकड़ाया। राज कुशवाह और सोनम रघुवंशी।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबार राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में फ्लैट के मालिक लोकेंद्र तोमर को ट्रांजिट रिमांड पर सौंपा गया है। राजा की हत्या के बाद सोनम शिलांग से लौटकर इंदौर में लोकेंद्र के फ्लैट में ही रुकी थी। लोकेंद्र को सोमवार को शिलांग एसआईटी ने ग्वालियर से गिरफ्तार किया था। मंगलवार को शिलांग एसआईटी ने उसे कोर्ट में पेश किया। शिलांग पुलिस को कोर्ट ने लोकेंद्र की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी है। अब शिलांग पुलिस लोकेंद्र को इंदौर लेकर आएगी। इसके बाद फ्लाइट से उसे गुवाहटी और फिर सड़क मार्ग से शिलांग ले जाया जाएगा। शिलांग में उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस इंदौर लाने से पहले उसका मेडिकल टेस्ट कराएगी। इसके बाद बाय रोड इंदौर के लिए रवाना होगी।
Indore News: सोनम का बैग जलवाने वाला बिल्डर पकड़ाया, राजा के परिजन ने नार्को टेस्ट की मांग की
मीडिया से की बात
पुलिस के द्वारा पेशी के लिए जाते वक्त लोकेंद्र ने मीडिया से बात की। उसने कहा कि मुझे अभी आरोपों का पता नहीं है। मैं छूटकर आऊंगा तो प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा और सब सच बताऊंगा। इससे पहले पुलिस ने लोकेंद्र का मेडिकल चेकअप भी कराया।
विज्ञापन
फ्लैट में रुकी थी सोनम, बैग भी जला मिला
राजा की हत्या के बाद में लोकेंद्र की बिल्डिंग के फ्लैट में सोनम 30 मई से 7 जून तक रुकी थी। लोकेंद्र ने यह बिल्डिंग शिलोम जेम्स को किराए पर दी थी। पुलिस सोमवार शाम करीब 4.30 बजे ग्वालियर के गांधीनगर में एमके प्लाजा के फ्लैट नंबर 105 में पहुंची थी। प्लाजा के गार्ड ने बताया कि सिविल ड्रेस में चार लोग आए थे। उन्होंने गाड़ी दूर ही खड़ी कर दी थी। वे अपने साथ लोकेंद्र तोमर को ले गए हैं। लोकेंद्र के फ्लैट से ही एक बैग गायब हुआ था जिसकी पुलिस को तलाश थी। बैग के साथ कई मोबाइल भी थे। आरोप है कि लोकेंद्र के इशारे पर ही बिल्डिंग के कॉन्ट्रेक्टर शिलोम जेम्स और गार्ड बलवीर अहिरवार ने वह बैग जला दिया था। कोर्ट ने इन दोनों आरोपियों को भी सात दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा है।