Indore News: डेढ माह में शुरू होगा स्वच्छता सर्वेक्षण, सूरत से इस बार इंदौर को मिल रही कड़ी टक्कर
मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि स्वच्छता के मामले में इंदौर देेशभर में मिसाल हैै। इसकी मशाल इंदौरवासियों नेे थाम रखी है। स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी पूरी है। आठवीं बार भी इंदौर सफाई मेें नंबर वन रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर ने आठवीं बार फिर स्वच्छता रैंकिंग मेें पहला स्थान बरकरार रखने की तैयारी की है,लेकिन इस बार इंदौर को सूरत शहर से कड़ी टक्कर मिल रही है। डेढ़ माह के भीतर देशभर के पांच हजार से ज्यादा शहरों मेंं स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू हो सकता है। इसमें इंदौर और सूरत भी शामिल है।
इंदौर ने इस बार सफाई की दिशा में कोई स्वच्छता पाने के लिए बड़ा प्रोजेक्ट को नहीं लाया,लेकिन डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए नए वाहन खरीदे है। इंदौर की सफाई व्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत भी डोर टू डोर कचरा कलेक्शन और सेग्रिगेशन हैै।
मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि स्वच्छता के मामले में इंदौर देेशभर में मिसाल हैै। इसकी मशाल इंदौरवासियों नेे थाम रखी है। स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी पूरी है। आठवीं बार भी इंदौर सफाई मेें नंबर वन रहेगा। उन्होंने स्वीकारा कि दूसरे शहर भी सफाई मेें बेहतर काम कर रहे है। कम प्रदूषण वाले शहरों मेें पिछले साल इंदौर पहले स्थान पर था, लेकिन इस बार सूरत ने बाजी मारी हैै। इंदौर सातवें स्थान पर पहुंच गया है। इसे लेकर मेयर ने कहा कि डाक्यूमेंट सबमिशन में त्रुटियां रही गई थी। इस कारण इंदौर का सातवां नंबर रहा।
40 से ज्यादा सफाई के मापदंडों पर होगा आकंलन
स्वच्छता केे अलग-अलग मापदंडों को तय किया गया है। सर्वेक्षण में शामिल शहरों का 40 से ज्यादा मापदंडों पर आकंलन होगा। सफाई सिस्टम के अलावा शहरवासियों का फीडबैक, उसकी शिकायतों का निपटान, स्वच्छता में नवाचार, कचरे का पुर्नउपयोग, कचरे का निपटान, जल सरंचना, तालाबों की सफाई, पब्लिक टायलेट सहित अन्य बिन्दू पर टीम सर्वेक्षण करती है और उसके आधार पर नंबर देती है।
सूरत नेे इस डस्टबीन फ्री सिटी, वेस्ट कलेक्शन और सेग्रिगेशन में बेहतर काम किया है। लोगों मेें जागरुता लाने के लिए जनप्रतिनिधियों व अफसरों को शहर के वार्ड गोद दिए गए। कचरे से कमाई और धूल कम कर शहर का वायु प्रदूषण कम करने में भी सूरत ने इस बार ज्यादा जोर दिया हैै।
