{"_id":"675e795c7a5c6eb4710cf22c","slug":"indore-news-chori-thief-naukar-robbery-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: बिल्ली के लिए रखा नौकर, डेढ़ करोड़ की चोरी करके भागा, पुलिस को नहीं मिला सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: बिल्ली के लिए रखा नौकर, डेढ़ करोड़ की चोरी करके भागा, पुलिस को नहीं मिला सुराग
Sun, 15 Dec 2024 09:29 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 15 Dec 2024 09:29 PM IST
सार
Indore News: इंदौर में रियल एस्टेट कारोबारी को बेहोश कर नेपाली नौकर ने दोस्त के साथ 1.5 करोड़ की चोरी को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद नौकर और दोस्त।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में रियल एस्टेट कारोबारी अनीस मोहम्मद के घर में 1.5 करोड़ रुपये की चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। नेपाली नौकर दीपेश थापा ने अपने साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। दीपेश ने कारोबारी को खाने में बेहोशी की दवाई देकर बेहोश किया और घर से 75 लाख के जेवर, 19 लाख नकद, 10 लाख की घड़ियां और एक थार गाड़ी लेकर फरार हो गया। चोरी के दौरान घर पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में इलाके की नाकेबंदी कर दी गई है। सूचना के बाद से तेजाजी नगर पुलिस कारोबारी के घर के आसपास ही डटी हुई है। आरोपी की धरपकड़ के लिए टीमें बनाई गई हैं। हालांकि पुलिस को अभी तक चोर का कोई सुराग नहीं मिला है।
पत्नी और बेटा बाहर थे
अनीस मोहम्मद ने बताया कि वह घर में अकेले रहते हैं, जबकि उनकी पत्नी महू और बेटा देहरादून में हैं। उनके पास एक बिल्ला है, जिसकी देखभाल के लिए और घरेलू कामकाज के लिए दीपेश थापा को 1 दिसंबर को महू की सिक्योरिटी एजेंसी के माध्यम से नौकरी पर रखा गया था। कारोबारी ने नौकर का वैरिफिकेशन करवाने की बात एजेंसी संचालक हेमंत पंवार से कही थी, लेकिन यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई। घटना के कुछ दिन पहले से दीपेश कारोबारी को खाने में नशीली दवाइयां दे रहा था। गुरुवार शाम को खाना खाने के बाद कारोबारी को चक्कर आने लगे और दीपेश ने उन्हें बेडरूम में सुला दिया। इसके बाद उसने अपने साथी को बुलाया और घर की अलमारियों और तिजोरियों को खंगालकर सामान चुरा लिया। चोरी के बाद दीपेश ने गार्ड्स को चकमा देकर थार गाड़ी से फरार हो गया।
पुलिस ने कारोबारी को अस्पताल पहुंचाया
पुलिस और सिक्योरिटी एजेंसी की टीम ने कारोबारी को अस्पताल पहुंचाया, जहां वह करीब 24 घंटे तक बेहोश रहे। अनीस मोहम्मद ने इस चोरी की जानकारी अपने सेना अधिकारी दोस्तों और सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की और नेपाल सहित अन्य बॉर्डरों पर भी सूचना भेजी गई है ताकि आरोपी को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
लापरवाही बनी बड़ी कारण
यह घटना सिक्योरिटी एजेंसी और घरेलू कामगारों की नियुक्ति में सावधानी न बरतने के खतरों को उजागर करती है। नौकर का वैरिफिकेशन न करवाना और घर में भारी मात्रा में नकदी व कीमती सामान रखना इस घटना के मुख्य कारणों में से है। इस घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और आने वाले समय में यह स्पष्ट होगा कि चोरी का सामान बरामद हो पाएगा या नहीं।