फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Chhatrapati Shivaji Jayanti was celebrated with great pomp in Indore, four yatras took place.

Indore News:इंदौर में छत्रपति शिवाजी जयंती धूमधाम से मनी, चार यात्राएं निकली

Mon, 19 Feb 2024 10:55 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 19 Feb 2024 10:55 PM IST
सार

पुरुषों ने महापुरुषों, तो महिलाओं ने वीरांगनाओं की वेशभूषा धारण की। युवाओं में भी भरपूर जोश नजर आया। युवाओं को छत्रपति शिवाजी महाराज की वेशभूषा में भी देखा गया। चिमनबाग से भी सनातन गौरव यात्रा निकाली गई।

विज्ञापन
Indore News: Chhatrapati Shivaji Jayanti was celebrated with great pomp in Indore, four yatras took place.
शिवाजी जयंती पर रैली निकली। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में राष्ट्र गौरव छत्रपति शिवाजी महाराज की 394 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई। शहर मेें विभिन्न आयोजन हुए। चार स्थानों से रैलियां भी निकली। जिसमे हजारों समाजजन सम्मिलित हुए, शिवाजी वाटिका स्थित शिवाजी प्रतिमा पर रंग गुलाल उड़ा, ढोल ढमाके बजे और वाटिका जय भवानी, जय शिवाजी के जयघोष से गूंजती रही।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश क्षत्रिय मराठा मंडल और शिवाजी प्रतिष्ठान ने शिवाजी प्रतिमा पर कार्यक्रम आयोजित किया। अध्यक्ष मनोहर पवार ने बताया महाराजा की जयंती राष्ट्रीय एकता और सद्भावना दिवस के रुप में मनाई गई।

विज्ञापन


चार दिन विभिन्न आयोजन किए गए। प्रतिमा स्थल पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके अलावा सर्व मराठी भाषी संघ ने तीन पुलिया स्थित नवनिर्मित चौराहा जीजामाता से वाहन रैली शुरू की, जो शिवाजी प्रतिमा तक गई, जहां पर अतिथियों के साथ समाजजनों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं भी अलसुबह से इस यात्रा के लिए पारंपरिक मराठा वेशभूषा धारण कर सिर पर भगवा साफा बांधे शामिल हुईं। पूरा यात्रा मार्ग इस दौरान भगवामय हो गया।वहीं, दूसरी वाहन रैली क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना ने लवकुश आवास विहार स्थित साईं मंदिर से निकाली, जिसमें भी समाजजन वाहनों पर सवार होकर विभिन्न मार्गों से निकले।


जिसमें पुरुषों ने महापुरुषों, तो महिलाओं ने वीरांगनाओं की वेशभूषा धारण की। युवाओं में भी भरपूर जोश नजर आया। युवाओं को छत्रपति शिवाजी महाराज की वेशभूषा में भी देखा गया। चिमनबाग से भी सनातन गौरव यात्रा निकाली गई। शिवाजी प्रतिमा स्थल पर 50 से अधिक वादकों ने ढोल-ताशे और हाथों में भगवा ध्वज लिए विशेष प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed