फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Big accident due to falling of crane in Banganga area several people died on the spot

Indore News: बाणगंगा क्षेत्र में क्रेन हुई बेकाबू, लोगों को रौंदती चली गई, दो बच्चों समेत चार की मौके पर मौत

Tue, 02 May 2023 10:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 02 May 2023 10:58 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के इंदौर में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। बाणगंगा इलाके में तेज रफ्तार क्रेन ने  लोगों को कुचल दिया। हादसे में चार लोगों की मौत हुई है।  

विज्ञापन
Indore News Big accident due to falling of crane in Banganga area several people died on the spot
बाणगंगा क्षेत्र में क्रेन गिरने से बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के बाणगंगा इलाके में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार क्रेन के ब्रेक फेल होने से उसने दो बाइक को कुचल दिया और एक बस को टक्कर मार दी। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हुई है। एक महिला गंभीर घायल है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने क्रेन चालक को पकड़ लिया है। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा बाणगंगा इलाके में मंगलवार शाम को हुआ। क्रेन एचआर-38-बी-2002 के आगे उज्जैन के जय बाबा बाल हनुमान ट्रैवल्स की बस क्रमांक जीजे06-बीटी-9960 चल रही थी, जिसके ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाया। पीछे आ रही क्रेन का ड्राइवर समय पर ब्रेक नहीं लगा सका और क्रेन आगे के दो वाहनों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। बताया जा रहा है कि क्रेन के ड्राइवर ने ब्रेक लगाए लेकिन वाहन के ब्रेक फेल हो गए थे, इस वजह से उसने आगे के वाहनों को रौंद दिया। इन्हीं वाहनों पर सवार लोगों की मौत हुई है। हादसा इतना भीषण था कि क्रेन का अगला हिस्सा बस में घुस गया और वह भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे से कुछ ही दूरी पर बस भी खड़ी है। 
विज्ञापन

 




बाणगंगा थाना प्रभारी राजेंद्र सोनी का कहना है कि हादसे के तत्काल बाद वह भी मौके पर पहुंच गए थे। चार लोग उसकी चपेट में आ गए। कहा जा रहा है कि बस की गलती है। कुछ कह रहे हैं कि कार ने ओवरटेक किया और उसकी वजह से यह सब हो गया। यह जांच का विषय है। फिलहाल हमने घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है। मृतकों को भी पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया है। 

घायल महिला को ऑटो में अस्पताल पहुंचाया
प्रत्यक्षदर्शी प्रवीण और नीरज पाल ने बताया कि हम दोनों विजय नगर जा रहे थे। तभी देखा कि क्रेन का ब्रेक फेल हो गया और उसने आगे के वाहनों को रौंद दिया। घटना में चार की मौत स्पॉट पर ही हो गई थी। महिला घायल थी। उसे हमने ऑटो में बिठाया और अस्पताल पहुंचाया। उन्हें पैरों में फ्रेक्चर हुआ है। गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन जान का खतरा नहीं है। 


एक ही परिवार के तीन लोगों ने तोड़ा दम
घटना में शारदा दिनेश किशोर उम्र 40 साल गंभीर है। उनके बेटे रितेश किशोरे उम्र 16 साल और शरद किशोरे उम्र 6 साल की मौत हो गई। शारदा की ही बहन के बेटे राज चंगीराम उम्र 13 साल की भी मौत हो गई। यह चारों एक ही गाड़ी पर थे। इसके अलावा एक अन्य गाड़ी पर सुनील परमार उम्र 56 साल की भी मौत हो गई। 

शादी से लौट रहे थे
शारदा और अन्य तीनों परिवार में हुई एक शादी में से वापस लौट रहे थे। शादी कार्यक्रम के लिए चारों रेवती रेंज गए थे। यह परिवार झाबुआ के पास के एक गांव का रहने वाला है। इंदौर में रहकर काम करता है। वहीं सुनील परमार एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed