फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Bentley car worth seven crores will run in Indore, car prepared on special order from London reac

Indore News: इंदौर मेें दौड़ेगी सात करोड़ की बेंटले कार, लंदन से विशेष आर्डर पर तैयार कार पहुंची इंदौर

Thu, 18 Apr 2024 12:24 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 18 Apr 2024 12:24 PM IST
सार

इंदौर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में कार रजिस्टर्ड हुई है। परिवहन कार्यालय को कार के टैक्स के रुप में 90 लाख रुपये चुकाए गए है। इस कार को एमपी-09 डीजे-8000 नंबर मिला है। कार की एक्स शोरुम प्राइज छह करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन
Indore News: Bentley car worth seven crores will run in Indore, car prepared on special order from London reac
इंदौर पहुंची लंदन से बेशकीमती कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में भी बेशकीमती कार के शौकिनों की कमी नहीं है। इंदौर के एक उद्योगपति ने सात करोड़ रुपये की बेंटले कार खरीदी हैै। लंदन से विशेष आर्डर पर तैयार यह कार दिल्ली से इंदौर पहुंची है। कार के कलर के हिसाब से इंटीरियर किया गया है।

विज्ञापन

इंदौर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में कार रजिस्टर्ड हुई है। परिवहन कार्यालय को कार के टैक्स के रुप में 90 लाख रुपये चुकाए गए है। इस कार को एमपी-09 डीजे-8000 नंबर मिला है। कार की एक्स शोरुम प्राइज छह करोड़ रुपये है। टैक्स व अन्य खर्च मिलाने के बाद कार 7 करोड़ रुपये हो गई। यह कार उद्योगपति तपन अग्रवाल ने कोल कार्पोरेशन प्रालि के नाम पर रजिस्टर्ड कराई है।

विज्ञापन

5 सेंकड में पकड़ लेती है 100 की रफ्तार

यह सुपर कार पांच सेंकड में 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती हैै। यह कार दुनिया की सबसे तेज चलने वाली एसयूवी कारों में शुमार है। इस महंगी कार की सर्विसिंग की सुविधा इंदौर में नहीं है। इसके सर्विस सेंटर दिल्ली और मुबंई में है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर में कार की सर्विसिंग के लिए वहां से मैकेनिक आते है। यदि फिर भी कार ठीक नहीं होती तो ट्राले में रखकर मुबंई सेंटर पर मरम्मत केे लिए ले जाना पड़ता है। इंदौर लाई गई कार लंदन में बनी है और दो माह पहले कार की बुकिंग कराई थी। कार का कलर ब्राउन है। उसके हिसाब से सीट और डेश बोर्ड का कलर मैच किया गया है। उद्योगपति अग्रवाल पहले भी महंगी कारें खरीद चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed