फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news bangladesh protests hindu india rally

MP News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, विरोध में आज इंदौर में प्रदर्शन, चार लाख लोग निकालेंगे रैली

Wed, 04 Dec 2024 08:58 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 04 Dec 2024 08:58 AM IST
सार

Indore News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आज इंदौर में चार लाख से अधिक लोग जुटेंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे। आधे दिन शहर भी लगभग बंद रहेगा। प्रदर्शन के दौरान लालबाग परिसर से कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाली जाएगी।

विज्ञापन
indore news bangladesh protests hindu india rally
आज इंदौर में प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में पूरा इंदौर एकजुट हो रहा है। बांग्लादेश सरकार के विरोध में आज बुधवार को करीब चार लाख लोग रैली निकालेंगे। रैली में जाने वाले लोग लालबाग पर एकजुट होंगे। इस विरोध को लेकर व्यापारी एसोसिएशन ने शहर में आधे दिन का बंद रखा है। प्रदर्शन को लेकर कई रूट डायवर्ट भी किए गए हैं। इंदौर के छप्पन दुकान पर अलग-अलग जगह मंगलवार को पोस्टर लगाए। इसमें एक सवाल उठाया है आखिर कब तक? साथ ही लिखा है- बांग्लादेश में हिंदुओं के नरसंहार के विरोध में 'ना पोहा ना चाय बांग्लादेश हाय-हाय' विशाल रैली 4 दिसंबर सुबह 9 बजे लालबाग परिसर से कलेक्टर कार्यालय तक छप्पन दुकान व्यापारी संघ।

विज्ञापन


ऐसी रहेगी ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था

  • आज सुबह 8.30 बजे से कलेक्ट्रेट से महू नाका की तरफ, महू नाका से कलेक्टर कार्यालय की तरफ आने से बचें।
  • जो लोग कलेक्टर कार्यालय से महू नाका की तरफ जाना चाहते हैं, वे पल्सीकर चौराहे से मानिक बाग या चोइथराम मंडी होते हुए जा सकते हैं।
  • विज्ञापन
  • सुदामा नगर फूटी कोठी की तरफ से आने वाले अगर गंगवाल या बड़ा गणपति की ओर जाना चाहें, तो चंदन नगर होकर जा सकते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • प्रदर्शन में भाग लेने वाले लोग अपनी गाड़ियों को धोबी घाट, दशहरा मैदान और लालबाग में पार्क कर सकते हैं।


अनाज मंडी पूरे दिन रहेगी बंद
इंदौर अनाज तिलहन व्यापारी संघ ने भी आज बुधवार को छावनी अनाज मंडी बंद रखने का निर्णय लिया है। संघ के मंत्री वरुण मंगल ने बताया कि मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी आलोक दवे, कैलाश शर्मा, अवधेश अग्रवाल ने छावनी अनाज मंडी में व्यापारियों से मुलाकात की और बुधवार को निकलने वाली रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारने का अनुरोध किया था। इधर, व्यापारी संघ ने भी एक मैसेज शेयर किया है जिसमें लिखा है कि समस्त व्यापारी एवं दलाल बंधुओं को सूचित किया जाता है कि बांग्लादेश के प्रताड़ित हिंदुओं के समर्थन में एवं बांग्लादेश सरकार के विरोध में सकल हिंदु समाज के आह्वान पर बुधवार को छावनी अनाज मंडी का अवकाश रहेगा।


विभिन्न व्यापारी संगठन भी समर्थन में
अहिल्या चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल ने बताया कि उनके संगठन से जुड़े सभी व्यापारिक संगठन, एसोसिएशन ने अपना काम 1 बजे तक बंद रखने का समर्थन दिया है। उन्होंने बताया कि अहिल्या चैंबर के क्लार्थ मर्चेन्ट्स एसोसिएशन, स्कूटर पार्ट्स विक्रेता संघ, पाइप एंड सैनिटरी व्यापारी संघ, सियागंज किराना होल सेल मर्चेंट्स, सीतला माता बाजार, खजूरी बाजार, न्यू सियागंज, टी मर्चेंट्स एसोसिएशन, इंदौर टाइल्स मर्चेंट एसोसिएशन आदि व्यापारी संगठनों ने बुधवार दोपहर 1 बजे तक अपने संस्थान बंद करने का निर्णय लिया है। रमेश खंडेलवाल ने बताया कि सभी से आह्वान किया है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में रैली में शामिल हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed