फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news bangladesh inflation ghuspaith modi bjp government nrc rss janhit party

Indore News: बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन करेंगे आरएसएस के पूर्व प्रचारक

Mon, 28 Oct 2024 01:50 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 28 Oct 2024 01:50 PM IST
सार

Indore News: जनहित पार्टी की राष्ट्रीय बैठक संपन्न, कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पर्यावरण, शिक्षा, स्थानीय व्यापार के लिए भी आंदोलन चलाए जाएंगे। 
 

विज्ञापन
indore news bangladesh inflation ghuspaith modi bjp government nrc rss janhit party
सतना में आयोजित राष्ट्रीय बैठक। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

आरएसएस के पूर्व प्रचारकों के द्वारा बनाई गइ जनहित पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सतना मध्य प्रदेश में आयोजित की गई। इसमें पांच राज्यों के 30 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। 27 अक्टूबर रविवार को हुई इस बैठक में राष्ट्रहित के कई मुद्दों पर चर्चा हुई और इन पर प्रस्ताव पारित किए गए। शाम को सतना नगर के मुख्य बाजारों में पार्टी की रैली भी आयोजित की गई। इसमें शिक्षा बचाओ के पत्रक बांटे गए और जन जागरण किया गया। पार्टी के संस्थापक अभय जैन, मनीष काले और विशाल बिंदल ने बताया कि देश के अलग अलग कोनों से आए कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए और देश को मजबूत करने के लिए कई सुझाव भी दिए गए। 
विज्ञापन


बैठक में लिए गए निर्णय
1. असम में बांग्लादेशी घुसपैठियों के एनआरसी में शामिल होने के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित हुआ। जिसमें एनआरसी का आधार वर्ष 1971 के स्थान पर 1951 करने तथा पूरे एनआरसी में हुई गड़बड़ियों और घोटालों की जांच कर नए सिरे से विदेशियों की पहचान करने की कार्रवाई की मांग की गई। इसके लिए जनहित पार्टी के द्वारा देशव्यापी आंदोलन चलाया जाएगा। 
विज्ञापन

2. पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन दिनांक 8-9  मार्च को ग्वालियर मध्य प्रदेश में होगा। इसमें पार्टी के सभी साधारण सदस्य और शुभचिंतक शामिल होंगे। पार्टी की नीतियों तथा देश की वर्तमान परिस्थितियों में पार्टी की भूमिका पर विस्तार से चर्चा होगी। पार्टी की गतिविधियों से आम जनता को जोड़ने की योजना भी बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. स्थानीय जनसमस्याओं पर अभियान एवं आंदोलन चलते रहेंगे।
4. अन्य राज्यों में पार्टी का विस्तार करने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed