फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Bajrang Dal's Grand Shaurya Sangam Held in Indore with 50,000 Participants

Indore News: बजरंग दल का विशाल शौर्य संगम, इंदौर में हुआ ऐतिहासिक कार्यक्रम

Sat, 29 Mar 2025 08:43 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 29 Mar 2025 08:43 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में बजरंग दल का विशाल शौर्य संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मालवा प्रांत के 50 हजार कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Indore News: Bajrang Dal's Grand Shaurya Sangam Held in Indore with 50,000 Participants
कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के नेहरू स्टेडियम में बजरंग दल का विशाल शौर्य संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मालवा प्रांत के हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस आयोजन में प्रज्ञानंद महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि आसुरी ताकतों को पाकिस्तान, बांग्लादेश या अरब भेजने की आवश्यकता नहीं है, इनकी सही जगह जहन्नुम है और इन्हें समय पर वहीं भेजा जाएगा। उन्होंने वर्तमान सरकार को सनातनी सरकार बताया और कहा कि पहले की सरकारें मदरसे चलाने वाली थीं, जबकि अब देश में एक सही दिशा में काम हो रहा है।

विज्ञापन

हिंदू समाज को अपनी सुरक्षा के लिए कदम उठाने की जरूरत
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतर्राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि भारत में पिछले ढाई वर्षों में 13 लाख महिलाएं लापता हो चुकी हैं, जो एक गंभीर चुनौती है। उन्होंने हिंदू समाज से अपील की कि वे अपने सम्मान की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं। मिलिंद परांडे ने बताया कि बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद हर साल हजारों कन्याओं की घर वापसी कराते हैं और अब इस कार्य को और तेज करने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने हिंदू परिवारों से कम से कम दो-तीन बच्चे पैदा करने की अपील भी की, ताकि भविष्य में जनसंख्या असंतुलन की समस्या से न जूझना पड़े।

विज्ञापन


Indore News: इंदौर की मांस-मटन दुकानों के लिए सख्त आदेश, इन खास दिनों पर रहेंगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

गौ रक्षा और हिंदू समाज की एकता पर जोर
मिलिंद परांडे ने गौ रक्षा पर भी बात की और कहा कि देश में हजारों गोमाताओं की हत्या हो रही है, और इसे रोकना हर हिंदू का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि बजरंग दल गोवंश की रक्षा करने वाला सबसे बड़ा संगठन है, लेकिन यह जिम्मेदारी केवल एक संगठन की नहीं, बल्कि पूरे हिंदू समाज की है। इसके साथ ही उन्होंने हिंदू समाज से जाति-भेद से ऊपर उठकर एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि "हिंदू वसुंधरा के सभी लोग हिंदू ही हैं, हमें अपनी अस्मिता को भूलकर एक साथ आना होगा।"

कार्यक्रम की तैयारी और आयोजन
इस शौर्य संगम कार्यक्रम की तैयारी पिछले तीन महीनों में की गई थी, जिसमें हजारों बैठकें आयोजित की गई थीं। आयोजन स्थल पर तीन दिनों से तैयारियां चल रही थीं। इस अवसर पर पारंपरिक खेलों जैसे कबड्डी, मलखंभ सहित अन्य खेलों का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में प्रांत के सभी विभागों और खंड-प्रखंड स्तर के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। बजरंग दल के इस आयोजन में मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे और प्रज्ञानानंद सरस्वती महाराज उपस्थित थे। कार्यक्रम में शौर्य संचलन के माध्यम से कार्यकर्ता आयोजन स्थल तक पहुंचे, और उज्जैन में 35 हजार लोगों का एकत्रीकरण हुआ था।

इंदौर के शास्त्री ब्रिज पर लगा ट्रैफिक जाम
इंदौर में शनिवार शाम को 20 मिनट तक ट्रैफिक जाम लगा। दरअसल बजरंग दल द्वारा शौर्य पथ संचलन निकाला गया। इस कारण शास्त्री ब्रिज पर जाम लग गया जिसमे सैकड़ो वाहन चालक जाम में फंसे थे। ट्रैफिक पुलिस जवानों ने जाम को खुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed