फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news awas mela government yojana

Indore News: आवास मेले में उमड़ी भीड़, पहले दिन 14 हजार से अधिक ने किया पंजीयन, 400 ने की बुकिंग

Sat, 21 Dec 2024 08:26 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 21 Dec 2024 08:26 PM IST
सार

Indore News: कलेक्टर आशीष सिंह की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित आवास मेले को पहले ही दिन मिला बेहतर प्रतिसाद, खरीददारों ने खुशी जाहिर कर जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की
 

विज्ञापन
indore news awas mela government yojana
अधिकारियों से जानकारी लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में लगे आवास मेले में हजारों लोग पहुंचे। प्रशासन द्वारा लगाए जा रहे इस मेले में पहले दिन 14 हजार लोगों ने पंजीयन करवाया। शनिवार को दो दिवसीय विशाल आवास मेले का शुभारंभ लालबाग में हुआ। मेले के पहले दिन ही बेहतर प्रतिसाद मिला। लगभग 400 प्लाट/फ्लैट की बुकिंग और आवंटन भी पहले दिन ही किया गया। यह मेला जनकल्याण अभियान और सुशासन सप्ताह के चलते आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन


कलेक्टर आशीष सिंह ने इस मेले का अवलोकन किया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस मेले का भरपूर लाभ लें। उन्होंने मेले के प्रत्येक स्टॉल पर जाकर मेले की गतिविधियों को देखा। उन्होंने स्टाल पर कॉलोनियों के प्रतिनिधियों से चर्चा की। साथ ही उन्होंने मेले में पधारे नागरिकों से भी संवाद किया। मेले को बेहतर प्रतिसाद प्राप्त हुआ है। यह मेला 22 दिसम्बर को भी चलेगा। मेले में खरीददारों ने खुशी जाहिर की और जिला प्रशासन के प्रयासों को सराहना की। उन्होंने कहा कि इस मेले के माध्यम से अपने आशियाने का सपना साकार हुआ। 
विज्ञापन


आवास मेले के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर और निम्न आय वर्ग के नागरिकों को प्लॉट/फ्लेट खरीदने का सुनहरा अवसर दिया जा रहा है। आवास मेले को आज पहले ही दिन ही बेहतर प्रतिसाद मिला। आवास मेले को लेकर नागरिकों में उत्साह देखने को मिला। मेले में सुबह से भी नागरिकों की भीड़ लगने लगी। पहले एक घंटे में ही कई प्लॉटों का आवंटन हो गया। इस मेले में इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित की जा रही लगभग 150 कॉलोनियों में EWS-LIG के लिए आरक्षित 6 हजार से अधिक भूखण्डों व फ्लेटों के विक्रय हेतु स्टॉल लगाये गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त कलेक्टर प्रदीप सोनी ने बताया कि मेले में पहले दिन आज 14 हजार से अधिक लोगों ने अपना पंजीयन कराया है। लगभग 400 प्लाट/फ्लैट की बुकिंग और आवंटन भी पहले दिन ही किया गया। जिला प्रशासन द्वारा लालबाग परिसर इंदौर में आयोजित यह मेला 22 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर शाम 7 बजे तक चलेगा। मेले में पात्र हितग्राहियों को भू खण्डों/फ्लेटों की आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। मेले का लाभ लेने के लिए आवेदक/पात्र हितग्राही आवेदन कर सकते हैं। आवेदक का मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है। आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रुपए तक होना जरूरी है। कमजोर आय वर्ग (EWS) हेतु आय सीमा तीन लाख रुपए तक होना चाहिए। निम्न आय समूह (LIG) हेतु आय सीमा 3 लाख से 6 लाख रुपए तक होना जरूरी है। आवेदक के नाम से अथवा परिवार के नाम से मध्यप्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में कोई भी भवन या भू खण्ड नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed