फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Avoid fast food at Sarafa Chowpatty of Indore, emphasis on sale of traditional dishes

Indore News: इंदौर की सराफा चौपाटी पर फास्ट फूड से तौबा, पारंपरिक व्यंजनों की बिक्री पर जोर

Wed, 21 Feb 2024 08:53 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 21 Feb 2024 08:53 PM IST
सार

सराफा चौपाटी एसोसिएशन ने तय किया है कि सराफा चौपाटी में छह सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे, ताकि वे भीड़ होने पर व्यवस्था संभाल सके। दुकानदारों को सिलेंडर में विशेष नाॅब का इस्तेमाल करने को कहा गया है, जो गैस रिसाव होने पर बंद हो जाती है

विज्ञापन
Indore News: Avoid fast food at Sarafa Chowpatty of Indore, emphasis on sale of traditional dishes
सराफा चौपाटी। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर की सराफा चौपाटी के व्यापारियों ने मापदंड बनाए है और उसका पालन करने के लिए सभी व्यापारियों को कहा। मंगलवार रात एसोसिएशन के पदाधिकारी चौपाटी में घूमे और चायनिस व्यजंन और फास्ड फूड के बजाए पारंपरिक व्यजंनों को बेचने पर जोर दिया,क्योकि चाऊमिन, नूडल्स, मनचूरियन, पोटेटो स्टीक जैसे डिशेस को बचाने में गैस सिलेंडरों को उपयोग ज्यादा होता। उससे धुआं भी ज्यादा उठता है।

विज्ञापन

सराफा चौपाटी को लेकर नगर निगम द्वारा गठित समिति और व्यापारी एसोसिएशन की बैठक के बाद चौपाटी में बदलाव करने के प्रयास शुरू किए है। व्यापारी नहीं चाहते कि चौपाटी सराफा के बजाए कही दूसरी जगह शिफ्ट हो, इसलिए उन्होंने निगम समिति के सदस्यों से कहा कि वे कुछ समय व्यापारियों को दें, ताकि चौपाटी में ही सुरक्षा पर ध्यान दिया जाए।

विज्ञापन

सुरक्षाकर्मी की संख्या भी बढ़ेगी
सराफा चौपाटी एसोसिएशन ने तय किया है कि सराफा चौपाटी में छह सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे, ताकि वे भीड़ होने पर व्यवस्था संभाल सके। दुकानदारों को सिलेंडर में विशेष नाॅब का इस्तेमाल करने को कहा गया है, जो गैस रिसाव होने पर बंद हो जाती है। इसके अलावा तय स्थान से बाहर स्टाॅल या टेबल भी नहीं लगाने दी जाएगी। चौपाटी में समय से पहले दुकानें न लगे। इसका भी ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पारंपरिक व्यंजन ही सराफा की पहचान
सराफा चौपाटी की पहचान भूट्टे का कीस, गराडू, पराठे, जलेबी, गुलाब जामुन, दही बड़े, कलाकंद जैसे पारंपरिक व्यंजन है, लेकिन अब फास्ड फूड के स्टाॅल भी बड़ी संख्या में हो रहे है। उन्हें बनाने में गैस सिलेंडर का उपयोग ज्यादा होता है। फास्ट फूड बेचने वालों से हमने आग्रह किया है कि वे चौपाटी में पारंपरिक व्यंजन ही क्वालिटी के साथ बेचे।- राम गुप्ता, अध्यक्ष सराफा चौपाटी एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed