फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Attempt to murder BJP worker due to election rivalry, case registered against Congress leader

Indore News: चुनावी रंजिश में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या का प्रयास, कांग्रेस नेता पर केस दर्ज

Wed, 13 Dec 2023 07:53 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 13 Dec 2023 07:53 PM IST
सार

 दिनेश मल्हार राऊ विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार थे। जब जीतू जिराती को पहली बार पार्टी ने टिकट दिया था, तब मल्हार ने खुलकर विरोध किया था। खुद की उपेक्षा से नाराज होकर उन्होंने चुनाव से पहले कांग्रेस उम्मीदवार जीतू पटवारी का दामन थाम लिया ।

विज्ञापन
Indore News: Attempt to murder BJP worker due to election rivalry, case registered against Congress leader
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए दिनेश मल्हार ने चुनावी रंजिश में एक भाजपा कार्यकर्ता पर चाकू से हमला कर दिया। दिनेश का कार्यकर्ता से चुनाव के दौरान विवाद हुआ था। पुलिस ने दिनेश सहित पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक मधु वर्मा ने घायल अरविंद खिल्लारी का हाल चाल जाना। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

भंवरकुआं पुलिस के अनुसार दिनेश और अरविंद का पहले विवाद हुआ था। उसे दिनेश, मनोज,उमेश, सतीष शिंदे और अंकित नामदेव ने घेर लिया और मारपीट की। इस दौरान दिनेश ने चाकू से सीने और पेट पर वार किए।

विज्ञापन
विज्ञापन


लहुलुहान हालत में उसे छोड़कर आरोपी भाग गए। बाद में अरविंद को उसके साथी अस्पताल लेकर पहुंचे। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है,लेकिन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई।

टेबल लगाने की बात पर हुआ था विवाद

आरोपी दिनेश मल्हार भी राऊ विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार थे। वर्ष 2008 में जब जीतू जिराती को पहली बार पार्टी ने टिकट दिया था, तब मल्हार ने खुलकर विरोध किया था। खुद की उपेक्षा से नाराज होकर उन्होंने चुनाव से पहले कांग्रेस उम्मीदवार जीतू पटवारी का दामन थाम लिया था।


मतदान वाले दिन दिनेश का पालदा क्षेत्र में टेबल लगाने की बात पर अरविंद से विवाद हुआ था। अरविंद का सामना मंगलवार रात को फिर से दिनेश और उसके भाईयों से हुआ तो दिनेश ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed