{"_id":"673b1d64ef3550d9060cd3df","slug":"indore-news-assam-violence-bangladesh-migrants-in-india-janhit-party-nrc-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: 80 लाख बांग्लादेशी घुसपैठियों के विरोध में मप्र में जागरण, जनहित पार्टी ने शुरू की प्रदेश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: 80 लाख बांग्लादेशी घुसपैठियों के विरोध में मप्र में जागरण, जनहित पार्टी ने शुरू की प्रदेश यात्रा
Mon, 18 Nov 2024 04:26 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 18 Nov 2024 04:26 PM IST
सार
Indore News: जनहित पार्टी ने घुसपैठिया भगाओ देश बचाओ यात्रा शुरू की, यात्रा के समापन के बाद दिल्ली में केंद्र सरकार को ज्ञापन देंगे और धरना होगा।
विज्ञापन
RSS के पूर्व प्रांतप्रचारक रणवीर सिंह भदोरिया की समाधि से यात्रा शुरू हुई।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनहित पार्टी ने 80 लाख बांग्लादेशी घुसपैठियों के विरोध में मध्य प्रदेश की यात्रा शुरू की है। दिनांक 18 नवंबर सोमवार को प्रातः 10 बजे भिंड जिले के किशुपुरा गांव में स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रांतप्रचारक रणवीर सिंह जी भदोरिया की समाधि पर से यात्रा शुरू हुई। भारत माता पूजन से प्रारंभ होकर यह यात्रा मध्य प्रदेश के सभी जिलों में जन जागरण करेगी। 110 दिन के बाद 7 मार्च 2025 को ग्वालियर में पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में यह यात्रा समाप्त होगी।
राजीव गांधी के समझौते को निरस्त करे सरकार
जनहित पार्टी के संस्थापक अभय जैन ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रांतप्रचारक रणवीर सिंह जी भदोरिया के समाधि स्थल पर यज्ञ हवन के साथ यात्रा प्रारंभ की। इसमें केंद्र सरकार से मांग रखी गई कि वह संसद में कानून बनाकर राजीव गांधी द्वारा किए असम समझौते में घुसपैठियों को 1951 से 1971 तक भारतीय बनने के प्रावधान 6 A को निरस्त करें।
एनआरसी में भ्रष्टाचार से जुड़वाए घुसपैठियों के नाम हटाए सरकार
अभय जैन ने कहा कि असम सरकार राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर, (एनआरसी) में भ्रष्टाचार के चलते शामिल हुए असम के 80 लाख घुसपैठियों को नागरिकता से रोकने के लिए तुरंत इस एनआरसी को खारिज करे। अभय जैन ने कहा कि नए सिरे से घुसपैठियों की पहचान कर, इनको बाहर निकालने की व्यवस्था करें। प्रदेश व्यापी इस यात्रा में एक टाटा वाहन में आंदोलनकारी जन जागरण करते हुए पत्रक, बैनर, नुक्कड़ सभा करते हुए मध्य प्रदेश के सभी जिलों में 110 दिन, भ्रमण करते हुए ग्वालियर में, जनहित पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन तक लगातार चलते रहेंगे। उसके बाद दिल्ली में जंतर मंतर पर केंद्र सरकार को ज्ञापन देंगे और धरना देंगे।