फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Apart from Aura health check up, astrology and Vaastu consultation according to Vedic method

Indore News: वैदिक पद्धति से ऑरा हेल्थ चेक अप, ज्योतिष एवं वास्तु परामर्श के अलावा आहार विशेषज्ञ ने दी सलाह

Mon, 15 Apr 2024 05:24 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 15 Apr 2024 05:24 PM IST
सार

आज के तनावपूर्ण समय में हमें दवाओं के बिना अपना उपचार करने की आवश्यकता है, और ये वैदिक हीलिंग के माध्यम से संभव है। हमारे भीतर के पंचतत्वों को संतुलित करके हम एक खुशहाल जीवन जी सकते हैं।

विज्ञापन
Indore News: Apart from Aura health check up, astrology and Vaastu consultation according to Vedic method
इंदौर में शिविर का शुभारंभ करते अतिथि - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में अलग तरह का हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इसमें ऑरा रीडिंग, वैदिक हीलिंग, बॉडी एलाइंमेंट्, टैरो कार्ड रीडिंग, ज्योतिष एवं वास्तु परामर्श के अलावा आहार विशेषज्ञ द्वारा निःशुल्क सलाह दी गई।
विज्ञापन


बता दें कि विधातास भारतीय पारंपरिक चिकित्सा एवं गुरुकुल और सोलआर्ट के द्वारा निशुल्क ऑरा हेल्थ चेक अप कैंप का आयोजन श्रीनगर एक्सटेंशन में किया गया। शिविर के दौरान विधातास् के संस्थापक निदेशक डॉ. रवींद्र बागे एवं डॉ. लताश्री ने भारतीय वैदिक चिकित्सा पद्धति के विषय में, वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक तरीकों से समझाया कि किस प्रकार आभा मंडल की चिकित्सा द्वारा शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक ऊर्जा के अवरोध को दूर किया जा सकता है। अपने ऊर्जा के स्तर को बढ़ाया जा सकता है और बिना दवाइयों के भी स्वयं को स्वस्थ रखा जा सकता है।
विज्ञापन


डॉ. रचना सिंह ने बताया है कि आज के तनावपूर्ण समय में हमें दवाओं के बिना अपना उपचार करने की आवश्यकता है, और ये वैदिक हीलिंग के माध्यम से संभव है। हमारे भीतर के पंचतत्वों को संतुलित करके हम एक खुशहाल जीवन जी सकते हैं। पंचतत्वों का संतुलन हम बिना दवाओं के कई तरीकों से कर सकते हैं - जैसे कि वैदिक हीलिंग, एक्यूप्रेशर, वास्तु, मंत्र हीलिंग आदि। इस शिविर में एक्यु-कायरो प्रैक्टिशनर डॉ. अनिल सरावगी, वास्तु एस्ट्रो वैदिक हीलर डॉ. रचना सिंह परमार, आहार विशेषज्ञ नेहा गर्ग के अलावा मास्टर स्पिरिटुअल् हीलर डॉ. प्रियंका परमार, डॉ. राजश्री देशपांडे, निमिषा पांडे, अंजली राव ने निःशुल्क सेवा प्रदान की। इससे अनेक लोग लाभान्वित हुए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed