फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news : anwar qadri interrogation in love jihad funding case police to question daughter aayesha

Indore News: लव जिहाद फंडिंग केस में अनवर कादरी से पूछताछ, बेटी आयशा भी जांच के घेरे में

Tue, 02 Sep 2025 05:54 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 02 Sep 2025 05:54 PM IST
सार

Indore News: लव जिहाद की फंडिंग केस में गिरफ्तार अनवर कादरी से पुलिस पूछताछ जारी है। पूछताछ में नेपाल भागने और होटल में ठहरने जैसी जानकारियां सामने आईं, जिसका बिल उसकी बेटी आयशा ने चुकाया था।

विज्ञापन
indore news : anwar qadri interrogation in love jihad funding case police to question daughter aayesha
कादरी और आयशा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

लव जिहाद की फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार अनवर कादरी से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस अब अनवर की बेटी आयशा से भी पूछताछ करने की तैयारी में है। इसके लिए कोर्ट को पत्र लिखा गया है और अनुमति मिलने के बाद पुलिस जेल में आयशा से पूछताछ करेगी। अनवर कादरी के खिलाफ बाणगंगा थाने में दर्ज दो मामलों में पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: तेज रफ्तार बाइक ने छीनी छात्र की जान, एक्टिवा फिसलने से बुजुर्ग ने दम तोड़ा
विज्ञापन


नेपाल भागने का पूरा सफर हुआ उजागर
एसीपी रुबीना मिजवानी ने बताया कि अनवर कादरी से पूछताछ में यह जानकारी सामने आई कि वह एफआईआर दर्ज होने के बाद इंदौर से नेपाल कैसे भागा। पुलिस को यह भी पता चला है कि नेपाल में वह किन-किन जगहों पर रुका। जांच में खुलासा हुआ कि अनवर काठमांडू के एक होटल में ठहरा था, जिसका ऑनलाइन पेमेंट उसकी बेटी आयशा ने किया था। इसी वजह से अब पुलिस आयशा से भी विस्तार से पूछताछ करना चाहती है। आयशा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद जेल में पूछताछ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिम कार्ड के इस्तेमाल पर भी जांच
एसीपी ने बताया कि अनवर और उसकी बेटी आयशा, मिनाजुद्दीन निवासी मदीना नगर थाना आजाद नगर और नवनीत कुरेचिया के नाम से खरीदी गई सिम का इस्तेमाल कर आपस में संपर्क में थे। इस सिलसिले में पुलिस ने मिनाजुद्दीन और नवनीत को पूछताछ और बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आखिर अनवर और आयशा ने इनके नाम की सिम का इस्तेमाल क्यों किया। इसके अलावा, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि अनवर ने किसी और अपराध में शामिल होकर उन्हें नुकसान पहुंचाया हो तो इसकी जानकारी तुरंत दिए गए मोबाइल नंबर पर दें।

3 सितंबर को खत्म होगा पुलिस रिमांड
पुलिस के मुताबिक, अनवर कादरी नेपाल से होते हुए महाराष्ट्र के रास्ते इंदौर लौटा था और यहां आकर उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। सरेंडर के बाद अदालत ने उसे 3 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर सौंपा। अब रिमांड की अवधि समाप्त होने जा रही है, लेकिन जांच में कई बिंदुओं पर खुलासा होना बाकी है। ऐसे में संभावना है कि पुलिस उसकी रिमांड अवधि और बढ़ाने के लिए कोर्ट में आवेदन कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed