फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Anti-Drug Strategy and College Committees

Indore News: नशे का गढ़ बन रहा इंदौर, हर कॉलेज में बनेंगी समितियां, प्रशासन के साथ मिलकर काम करेंगी

Wed, 29 Apr 2026 06:28 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Wed, 29 Apr 2026 06:28 AM IST
सार

Indore News: इंदौर को नशा मुक्त बनाने हेतु कॉलेजों में विशेष समितियों के गठन और ड्रग माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए रसायनों की सख्त निगरानी की कार्ययोजना तैयार की गई है।
 

विज्ञापन
Indore News Anti-Drug Strategy and College Committees
शैक्षणिक संस्थानों को समितियां बनाने के लिए कहा गया। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में नशा तेजी से बढ़ता जा रहा है। न सिर्फ रहवासी क्षेत्रों में बल्कि शैक्षणिक संस्थानों में भी नशे का व्यापार करने वालों की पैठ गहरी होती जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए इंदौर के हर कॉलेज में अब नशा मुक्ति समिति का गठन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इन समितियों में विद्यार्थियों और फैकल्टी को शामिल किया जाएगा। यह समितियां कैंपस के भीतर नशे से जुड़ी गतिविधियों की निगरानी करेंगी और प्रभावित छात्रों को मुख्यधारा में वापस लाने के लिए प्रेरित करेंगी। इसके अतिरिक्त, यदि कोई बाहरी व्यक्ति परिसर में ड्रग्स बेचने की कोशिश करता है, तो समितियां इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को देंगी। जिन संस्थानों में ऐसी समितियां पहले से मौजूद हैं, उन्हें और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा। कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय में एनसीओआरडी (NCORD) की जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में अपर कलेक्टर रोशन राय, डीसीपी क्राइम राजेश त्रिपाठी, आबकारी सहायक आयुक्त अभिषेक तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


नशा मुक्ति के लिए विशेष कार्ययोजना
बैठक के दौरान जिले में नशा मुक्ति अभियान को अधिक व्यापक और परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से एक ठोस कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। कलेक्टर वर्मा ने जानकारी दी कि अवैध नशे के व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग, पुलिस और एनसीबी के आंकड़ों का विश्लेषण कर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन नशे के विरुद्ध मल्टी-प्रोंग रणनीति अपना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुनर्वास केंद्रों से लौटे युवाओं पर भी नजर रखी जाएगी
कलेक्टर ने नशीले रसायनों की बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को इस लत से बचाने के लिए समय-समय पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएं। पुनर्वास केंद्रों से लौटे युवाओं की स्थिति की निरंतर जानकारी लेने और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। इस अभियान में एनजीओ और सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी सहयोग लिया जाएगा।


जन आंदोलन के रूप में काम करने के निर्देश
बैठक में ड्रग्स बनाने में उपयोग होने वाले रासायनिक कंपाउंड्स की निगरानी पर विशेष चर्चा हुई। कलेक्टर वर्मा ने बताया कि ऐसे रसायनों को एनडीपीएस एक्ट के दायरे में लाने और उनके नियमन के लिए कानूनी प्रावधानों पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए इस अभियान को एक जन आंदोलन का रूप देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed