फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News:Amusement park will be built in Regional Park, a fee of twenty rupees will have to be paid to see

Indore News:रीजनल पार्क में बनेगा एम्यूजमेंट पार्क, राजवाड़ा देखने के लिए देना होगा बीस रुपये शुल्क

Tue, 28 Feb 2023 09:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 28 Feb 2023 09:02 PM IST
सार

महापौर परिषद की बैठक मंगलवार को छह घंटे से ज्यादा चली। 100 से ज्यादा प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। रीजनल पार्क में पीपीपी मॉडल पर एम्यूजमेंट पार्क का विषय आया तो एमआईसी मेंबरों ने कहा कि ठेकेदार पार्क के दूसरे हिस्से की जिम्मेदारी भी संभाले।

विज्ञापन
Indore News:Amusement park will be built in Regional Park, a fee of twenty rupees will have to be paid to see
राजबाड़ा के लिए लगेगा प्रवेश शुल्क - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर से जुड़े दो बड़े फैसले मंगलवार को हुए। महापौर परिषद ने 30 एकड़ में फैले रीजनल पार्क में एम्यूजमेंट पार्क बनाने की मंजूरी दी, जबकि पुरातत्व विभाग ने राजवाड़ा के प्रवेश शुल्क में बढ़ौत्री की है। अब पर्यटकों को राजवाड़ा देखने के लिए 20 रुपये चुकाना होंगे। विदेशी पर्र्यटकों को 400 रुपये देना होंगे। इसके अलावा एक दो दिन में राजवाड़ा में लाइट एंड साउंड शो भी शुरु होगा।

विज्ञापन


महापौर परिषद की बैठक मंगलवार को छह घंटे से ज्यादा चली और 100 से ज्यादा प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। रीजनल पार्क में पीपीपी मॉडल पर एम्यूजमेंट पार्क का विषय आया तो एमआईसी मेंबरों ने कहा कि ठेकेदार पार्क के दूसरे हिस्से की जिम्मेदारी भी संभाले और प्रवेश शुल्क भी यथावथ रखे। एम्यूजमेंट पार्क में वाटर स्लाईड, आधुनिक झूले, फूड जोन सहित अन्य गतिविधियां रहेगी। उधर पुरातत्व विभाग ने 20 करोड़ की लागत से संवारे गए राजवाड़ा को जनता के लिए खोल दिया है। पहले दस रुपये प्रवेश शुल्क लिया जाता था, अब शुल्क बढ़ाकर बीस रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा प्रतिदिन लाइट एंड साउंड शो भी वहां चलेगा।

विज्ञापन

इंडोर स्पोटर्स काम्प्लेक्स बनेगा
एमआईसी बैठक में पंचम की फेल का नाम बदलकर श्री बालीनाथ नगर किया गया। इसके अलावा सुभाष नगर में नगर निगम के गोदामों को हटाकर इंडोर स्पोटर्स काम्पेक्स बनाने पर सहमति बनी।  इसके अलावा बालदा काॅलोनी का नाम भी बदलकर  बालकृष्ण काॅलोनी किया गया। बिलावली तालाब में स्पोटर्स गतिविधियों की संभावना देखते हुए योजना बनाने की बात कहीं गई।  खजराना चौराहे पर ब्रिज के लिए नर्मदा लाइन शिफ्ट करने के टेंडर को मंजूरी दी गई। इस काम को जल्दी करने को कहा गया, ताकि ब्रिज निर्माण जल्दी शुरू हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed