फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news amit shah schedule

Indore News: 12 बजे रेवती रेंज आएंगे अमित शाह, दो बजे अटल बिहारी महाविद्यालय पहुंचेंगे

Sun, 14 Jul 2024 10:11 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 14 Jul 2024 10:11 AM IST
सार

एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत रेवती रेंज में वृक्षारोपण करेंगे शाह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी विशेष रूप से रहेंगे उपस्थित
 

विज्ञापन
indore news amit shah schedule
अमित शाह - फोटो : X/BJP4India

विस्तार

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज 14 जुलाई को इंदौर में एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत रेवती रेंज में वृक्षारोपण करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। वे 12 बजे रेवती रेंज पहुंचकर यहां पर पौधरोपण करेंगे और इसके बाद दोपहर दो बजे अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला व वाणिज्य महाविद्यालय पहुंचेंगे। यहां पर वे मध्यप्रदेश के सभी 55 जिलों के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ करेंगे। 
विज्ञापन


रेवती रेंज में सुबह पांच बजे से ही तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग पौधरोपण करने के लिए बड़ी संख्या में जा रहे हैं। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सुबह से ही आयोजन स्थल पर मौजूद हैं। रेवती रेंज पहाड़ी पर हो रहे वृह्द स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए विजयवर्गीय ने पहाड़ी पर 9 झोन एवं 100 सब झोन की बिन्दुवार समीक्षा की। उन्होंने वृक्षारोपण करने के लिए आ रहे लोगों के पेयजल, भोजन, चिकित्सकीय, पार्किंग व्यवस्था, झोन प्रभारी एवं वालेंटियर्स को सौंपे गए दायित्वों, कंट्रोल रूम आदि के संबंध में भी चर्चा की। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बेहतर प्रबंधों के साथ वृक्षारोपण के अभियान में सभी पूरे उत्साह से भाग ले रहे हैं। इस अवसर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने वृक्षारोपण हेतु विभिन्न समाज, संगठनों, संस्थाओं के माध्यम से अधिक से अधिक वृक्षारोपण हो इसके लिए आवश्यक बातचीत की। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नगर निगम के माध्यम से किए गए प्रबंधों की जानकारी देते हुए बिन्दुवार समीक्षा की। उन्होंने वृक्षारोपण के लिए किए गए प्रबंधों, सौंपे गए दायित्वों, आवश्यक संसाधनों, पेयजल, झोनवार वालेंटियर्स की व्यवस्था, भोजन प्रबंधों, आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था के संबंध में अधिकारीगण को बेहतर प्रबंधों के लिए आवश्यक निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर वृक्षारोपण हेतु तैयार किए गए झोन क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इस अवसर नगर निगम के अपर आयुक्त दिव्यांक सिंह, पूर्व विधायक संजय शुक्ला सहित अन्य गणमान्यजन अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित हैं उल्लेखनीय है कि इंदौर जिले में एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत 51 लाख वृक्षों के रोपण के अंतर्गत रेवती रेंज में 11 लाख वृक्षों का रोपण किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed