फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Amidst the election atmosphere, Congress leaders will again join BJP in Indore in the presence of

Indore News:चुनावी माहौल केे बीच सीएम की मौजूदगी में इंदौर में फिर कांग्रेस नेता भाजपा में होंगे शामिल

Thu, 18 Apr 2024 01:24 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 18 Apr 2024 01:24 PM IST
सार

दोनो पूर्व विधायकों के कई समर्थक कांग्रेस के पदों पर है। उन्हें भाजपा में शामिल कराने के लिए 25 अप्रैल का दिन तय किया गया है। शुक्ला और पटेल के समर्थकों में पूर्व पार्षद, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष, कांग्रेस के पदाधिकारी, पूर्व सरंपच आदि शामिल है।

विज्ञापन
Indore News: Amidst the election atmosphere, Congress leaders will again join BJP in Indore in the presence of
कांग्रेस नेता भाजपा में होंगेे शामिल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर मेें लोकसभा चुनाव के माहौल में भाजपा जनता के बीच कांग्रेस को कमजोर दिखाने के लिए फिर बड़े पैमाने पर कांग्रेस के नेता व कार्यकर्तागणों को भाजपा में शामिल कराने की तैयारी कर रही है। इसमें पूर्व पार्षद, कांग्रेस पदाधिकारी व अन्य नेता शामिल है। 25 अप्रैल को इंदौर में मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में इंदौर में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल नेे डेढ़ माह पहले पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी के साथ कांग्रेस छोड़ दी थी और भाजपा मेें शामिल हो गए। अब वे अपने सैकड़ों समर्थकों को भी भाजपा की सदस्यता दिला रहे है।

विज्ञापन


दोनो पूर्व विधायकों के कई समर्थक कांग्रेस के पदों पर है। उन्हें भाजपा में शामिल कराने के लिए 25 अप्रैल का दिन तय किया गया है। शुक्ला और पटेल के समर्थकों में पूर्व पार्षद, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष, कांग्रेस के पदाधिकारी, पूर्व सरंपच आदि शामिल है। 25 अप्रैल को होने वाले आयोजन में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावी कार्यक्रमों मेें नजर आने लगे पूर्व विधायक

पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल भाजपा में शामिल भले ही हो चुके है, लेकिन उन्हें अभी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं दी गई है। वे दोनो भाजपा के वरिष्ठ नेतागणों से सौजन्य मुलाकात कर चुके है और अब लोकसभा चुनाव के कार्यक्रमों में नजर आने लगे है।



लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी दोनो पूर्व विधायकों को जिम्मेदारी दे सकती है। आपको बता दें कि इंदौर जिल में कई बड़े नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले चुके है। इनमें पंकज संघवी, अंतर सिंह दरबार, राम किशोर शुक्ला, स्वप्निल कोठारी शामिल है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed