फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Akshay Bam said - there is no such thing as pressure, Congress leaders were not supporting me

Indore News: अक्षय बम ने कहा- दबाव जैसी कोई बात नहीं, कांग्रेस नेता मेरा सपोर्ट नहीं कर रहे थे

Sun, 05 May 2024 02:11 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 05 May 2024 02:11 PM IST
सार

बम ने कहा मेरा टिकट तय होने के बाद मैं जनसंपर्क के कार्यक्रम बनाता था, लेकिन कांग्रेस नेता टाल देते थे। प्रचार कार्यक्रम मैैने कई बार बड़े पदाधिकारियों से मांगे, लेकिन कोई सपोर्ट नहीं मिला। इस बात से मैैं आहत था और मैने इस बारे में पिता से बातचीत की।

विज्ञापन
Indore News: Akshay Bam said - there is no such thing as pressure, Congress leaders were not supporting me
अक्षय बम विजयवर्गीय के साथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर लोकसभा सीट का नामांकन वापसी कांड पूरे देश में चर्चा का विषय है। पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन भी इससे नाराज है। कांग्रेस यह प्रचारित कर रही है कि बम हत्या के प्रयास की धारा बढ़ने और दूसरे केसों के कारण बने दबाव की वजह से भाजपा में गए, लेकिन बम इस मुद्दे पर रविवार को खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि मैने किसी दबाव के कारण कांग्रेस नहीं छोड़ी, बल्कि कांग्रेस के नेता मेरा सपोर्ट नहीं कर रहे थे। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मालवा निमाड़ के दूसरे लोकसभा क्षेत्रों में सभाएं की। वे दो घंटे तक इंदौर एयरपोर्ट पर बैैठे रहे, लेकिन मेरे लिए इंदौर में कोई कार्यक्रम नहीं बनाया गया।

विज्ञापन


मेरा टिकट तय होने के बाद मैं जनसंपर्क के कार्यक्रम बनाता था, लेकिन कांग्रेस नेता टाल देते थे। प्रचार कार्यक्रम मैंने कई बार बड़े पदाधिकारियों से मांगे, लेकिन कोई सपोर्ट नहीं मिला। इस बात से मैं आहत था और मैने इस बारे में पिता से बातचीत की। पिता के कैलाश विजयवर्गीय से 40 साल पुराने संबंध हैं। मैंने कैलाश जी से बात की और उन्होंने मेरी मदद की। इसके बाद मैंने नाम वापसी का फैसला ले लिया।

विज्ञापन

17 साल पुराने केस में हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाने के सवाल पर वे बोले कि इस केस में मैं पूरी तरह से क्लियर हूं। इसे लेकर कोई दबाव नहीं था। दस मई को कोर्ट में इसकी सुनवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विजयवर्गीय ने कहा बम बीजेपी में आना चाहते थे
विजयवर्गीय ने पत्रकारवार्ता मेें कहा कि बम अच्छा काम करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने भाजपा में शामिल होने का मन बनाया। 29 अप्रैल को अक्षय से मेरी बात हुई थी। अक्षय चाहते तो किसी प्रस्तावक को भेजकर नाम वापस ले सकते थे, लेकिन वे संदेश देना चाहते थे कि उन्होंने इच्छा से नाम वापस लिया। यह उनका हिम्मत भरा फैसला था। मैने रमेश मेंदोला को उनके साथ भेजा, जबकि वे अकेले नामांकन वापस लेने जाना चाहते थे। नगर निगम घोटाले पर वे बोले कि घोटाले की उच्च स्तरीय जांच होगी। किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed