फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news airport aqi bhopal mp delhi airlines timing schedule

Indore News: दिल्ली से इंदौर भोपाल आने वाले यात्रियों को जल्दी एयरपोर्ट आना पड़ेगा, एडवायजरी जारी

Wed, 20 Nov 2024 11:02 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 20 Nov 2024 11:02 AM IST
सार

Indore News: दिल्ली में कोहरे की शुरुआत और खतरनाक वायु प्रदूषण की वजह से इंडिगो एयरलाइंस ने जारी की एडवायजरी। कहा समय से कम से कम तीन घंटे पहले पहुंचें।
 

विज्ञापन
indore news airport aqi bhopal mp delhi airlines timing schedule
ब्राजील में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 62 यात्री थे सवार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खतरनाक स्तर पर पहुंचने और कोहरे की शुरुआत के कारण यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति में इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, जिसमें समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी गई है। इंडिगो ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट और ट्रैवल एजेंट्स के माध्यम से यात्रियों को सूचित किया है कि कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित हो रही है, जिससे यातायात धीमा और उड़ानों में देरी हो सकती है। कंपनी ने यात्रियों से निर्धारित समय से कम से कम तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने, यात्रा की स्थिति की जांच करने और अतिरिक्त समय लेकर चलने की अपील की है। 
विज्ञापन


अन्य एयरलाइंस को भी आ रही दिक्कत
कोहरे और प्रदूषण के कारण उड़ानों पर असर पड़ रहा है, जिसमें देरी और रद्दीकरण की संभावना बढ़ गई है। इंदौर के लिए इंडिगो की चार फ्लाइट्स उपलब्ध हैं, और यात्रियों को संभावित दिक्कतों के बारे में पहले से सूचित किया जा रहा है। यह समस्या केवल इंडिगो तक सीमित नहीं है अन्य एयरलाइंस भी इस स्थिति से प्रभावित हो सकती हैं। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार, हवाई अड्डों पर यात्रियों को सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की सलाह जारी की जा रही है। यात्रियों को सुझाव दिया गया है कि वे समय पर अपनी यात्रा की योजना बनाएं और उड़ान से संबंधित अद्यतन जानकारी पर ध्यान दें।
विज्ञापन


दिल्ली से इंदौर के लिए अभी 9 फ्लाइट
दिल्ली से इंदौर के लिए अभी अलग-अलग एयरलाइंस द्वारा रोजाना लगभग 9 फ्लाइट का संचालन किया जा रहा है। इंडिगो एयरलाइन दिल्ली से इंदौर के लिए रोजाना चार उड़ान संचालित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लाइट नंबर 6E6212 दिल्ली से सुबह 5.00 बजे इंदौर के लिए उड़ान भर्ती है, जो 6.30 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचती है।
फ्लाइट नंबर 6E2016 दिल्ली से subah 8.55 बजे उडान भारती है जो की इंदौर एयरपोर्ट पर 10.25 बजे लैंड करती है।
फ्लाइट नंबर 6E902 दिल्ली से शाम को 5.30 बजे उड़ान भर्ती है, जो की 7 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड करती है।
फ्लाइट नंबर6E2208 दिल्ली से 9.05 बजे उड़ान भर्ती है, जो की 10.35 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर उतरती है।

दिल्ली से भोपाल के लिए इंडिगो की फ्लाइट
दिल्ली से भोपाल के लिए कुल 6 फ्लाइट का संचालन किया जा रहा है। इंडिगो एयर लाइन्स चार फ्लाइट का संचालन कर रही है।
फ्लाइट नंबर 6E2112 दिल्ली से सुबह 7.05 बजे भोपाल के लिए उड़ान भर्ती है, जो 8.25 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचती है।
फ्लाइट नंबर 6E2433 दिल्ली से सुबह 11.20 बजे भोपाल के लिए उड़ान भर्ती है, जो 12.35 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचती है।
फ्लाइट नंबर 6E5050 दिल्ली से शाम 6.10 बजे भोपाल के लिए उड़ान भर्ती है, जो 7.30 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचती है।
फ्लाइट नंबर 6E894 दिल्ली से रात 8 बजे भोपाल के लिए उड़ान भर्ती है, जो 9.20 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed