फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Air India flight takes off from Indore four hours late, airport remains open for an hour

Indore News: चार घंटे देरी इंदौर से उड़ा एयर इंडिया का विमान, एक घंटे तक खुला रहा एयरपोर्ट

Thu, 06 Nov 2025 12:53 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 06 Nov 2025 12:53 AM IST
सार

बुधवार रात को भी यात्रियों को परेशानी झेलना पड़ी। उड़ान से पहले विमान की जांच होती है। मुबंई जाने वाले विमान की भी तकनीकी इंजीनियरों ने जांच की। इसके बाद यात्री विमान में सवार हुए।विमान रनवे पर पहुंचा तो पायलट को फायर अलार्म का संकेत मिला।

विज्ञापन
Indore News: Air India flight takes off from Indore four hours late, airport remains open for an hour
इंदौर एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एयर इंडिया की इंदौर से रात पौने आठ बजे मुबंई जाने वाली फ्लाइट चार घंटे देरी से रवाना हुई। टेकफ के पहले पायलट को फायर अलार्म मिला था। इसके बाद उड़ान रोक दी गई। यात्रियों की बोर्डिंग हो चुकी थी। इस कारण विमान की सुरक्षा जांच होने तक यात्री विमान में ही बैठे रहे। इस कारण यात्री परेशान भी हुए। विमान में 163 यात्री सवार थे। विमान ने 11.40 बजे इंदौर से मुंबई के लिए उड़ान भरी।

विज्ञापन

 

इंदौर में लगातार एयर इंडिया की कई उड़ानें देरी से रवाना हो रही है। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एयरलाइन जोखिम नहीं उठा रही है। बुधवार रात को भी यात्रियों को परेशानी झेलना पड़ी। उड़ान से पहले विमान की जांच होती है। मुबंई जाने वाले विमान की भी तकनीकी इंजीनियरों ने जांच की। इसके बाद यात्री विमान में सवार हुए।

विज्ञापन

 

विमान रनवे पर पहुंचा तो पायलट को फायर अलार्म का संकेत मिला। पायलेट को एटीसी ने विमान रोकने के लिए कहा। इसके बाद तकनीकी स्टाॅफ ने चार घंटे तक विमान की जांच की। इसके बाद विमान ने उड़ान भरी। आपको  बता दे कि इंदौर में बेंगलुरु की फ्लाइट भी पौन घंटे देरी से रवाना हुई थी। अन्य छह उड़ानें भी लेट हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed