फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-news-aerodrome-police-arrests-accused-for-identity-fraud

इंदौर: रवि बनकर जुनैद ने हिंदू महिला को प्रेम जाल में फंसाया, गर्भवती होने पर खुला राज

Mon, 26 Oct 2026 05:35 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 26 Oct 2026 05:35 PM IST
सार

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में पहचान छिपाकर एक महिला से कई साल तक शारीरिक शोषण करने और उसके 4 साल के मासूम बेटे के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी जुनैद को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
indore-news-aerodrome-police-arrests-accused-for-identity-fraud
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल

विस्तार

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक बेहद सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, जहां एक आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर एक महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसका कई वर्षों तक शारीरिक शोषण किया। इसके साथ ही आरोपी पर महिला के चार साल के बेटे के साथ भी अप्राकृतिक कृत्य करने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रविवार रात को ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ऑटो चालक ने बदला नाम और धर्म
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुकेरीपुरा नरसिंह बाजार की रहने वाली 28 वर्षीय पीड़िता की मुलाकात वर्ष 2015 में एक ऑटो ड्राइवर से हुई थी। पीड़िता जब राजवाड़ा खरीदारी करने गई थी और अन्नपूर्णा क्षेत्र स्थित अपने घर लौटने के लिए ऑटो की तलाश कर रही थी, तब आरोपी ने खुद का नाम रवि बताया और मुस्लिम धर्म तथा अपनी असली पहचान छिपा ली। इसके बाद आरोपी ने महिला से फोन पर संपर्क बनाए रखा और उसे शादी का झांसा देकर इंदौर के कई अलग-अलग इलाकों जैसे कालानी नगर, चंदन नगर, जूना रिसाला और महावर नगर में किराए के कमरे लेकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
विज्ञापन


वर्ष 2021 में खुला सच और दस्तावेजों में बदलाव
यह खौफनाक सिलसिला तब सामने आया जब वर्ष 2021 में पीड़िता गर्भवती हुई और उसने आरोपी पर शादी करने के लिए दबाव बनाना शुरू किया। दबाव बढ़ने पर आरोपी ने आखिरकार सच कबूल किया कि उसका असली नाम रवि नहीं बल्कि जुनैद है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने धोखाधड़ी करते हुए उसके पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों में भी नाम बदलवा दिया था ताकि किसी को शक न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूम बच्चे के साथ कुकर्म के बाद महिला ने ली हिंद रक्षक संगठन की मदद
पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि आरोपी जुनैद ने उसके चार साल के मासूम बेटे के साथ घर पर गलत कृत्य किया, जिसकी जानकारी बच्चे ने खुद रोते हुए अपनी मां को दी। आरोपी महिला और बच्चे के साथ आए दिन मारपीट भी करता था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। तंग आकर पीड़िता हिंद रक्षक संगठन के संरक्षक एकलव्य गौड़ के पास पहुंची, जिन्होंने अधिकारियों से फोन पर बात कर पीड़िता को थाना भेजा। पुलिस ने रविवार रात शिकायत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और सोमवार को अदालत में पीड़िता के बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed