फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: A young man who had come to meet a girl from Uttar Pradesh was murdered in Indore, the girl's fri

Indore News: उत्तर प्रदेश से युवती से मिलने आए युवक की इंदौर में हत्या, युवती के दोस्त ने मारे चाकू

Tue, 05 Mar 2024 08:10 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 05 Mar 2024 08:10 PM IST
सार

तौकीर के पास युवती के कुछ वीडियो भी थे। इसके बाद आरोपी ने युवती को तौकीर को इंदौर बुलाने के लिए कहा। जब वह इंदौर आया तो आरोपी अपने दोस्तों के साथ उसे घेेर दिया। तौकीर से आरोपियों ने मोबाइल मांगा, लेकिन उसने नहीं दिया।

विज्ञापन
Indore News: A young man who had come to meet a girl from Uttar Pradesh was murdered in Indore, the girl's fri
पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के बांगड़दा क्षेेत्र में एक युवक की हत्या हो गई।युवक उत्तर प्रदेश से एक युवती से मिलने आया था, जो उसकी दोस्त थी,लेकिन यह बात युवती के एक अन्य दोस्त को नागवार गुजरी और उसने युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है।

विज्ञापन

पुलिस को देर रात बांगदड़ा क्षेत्र में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के जेब की तलाश ली तो आईडी कार्ड मिला। मृतक का नाम तौकीर था। वह लखनऊ में रहता था और पेशेेसे कारपेंटर था। युवक बागंड़दा क्षेत्र मेें रहने वाली एक युवती से मिलने आया था। युवती से तौकीर की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी और दोनो वाट्सअप पर चैटिंग भी करते थे। युवती के एक मित्र अंश पिता सुरेश यादव ने चैटिंग पढ़ ली। अंश बाबू मुराई काॅलोनी मेें रहता है।

विज्ञापन

 

तौकीर के पास युवती के कुछ वीडियो भी थे। इसके बाद आरोपी ने युवती को तौकीर को इंदौर बुलाने के लिए कहा। जब वह इंदौर आया तो आरोपी अंश ने अपने तीन दोस्तों के साथ उसे घेेर दिया। तौकीर से आरोपियों ने मोबाइल मांगा, लेकिन उसने नहीं दिया। उन्होंने वीडियो डिलीट करने के लिए कहा, लेकिन जफर नहीं माना।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद आरोपियों ने लात-घूंंसों से उसकी पिटाई कर दी और चाकू भी मारने लगे। इस बीच वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार ने यह घटना देखी और समीप की एक टाउनशिप के चौकीदार को बताया। जब चौकीदार युवक के साथ मौके पर पहुंचा तो आरोपी भाग गए और जफर घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा था।



चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed