फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: A dangerous house collapsed in Indore, there was no loss of life as it was empty

Indore News: इंदौर में खतरनाक मकान भरभरा कर गिरा, खाली होने के कारण जनहानि नहीं

Wed, 20 Aug 2025 03:32 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 20 Aug 2025 03:32 PM IST
सार

बुधवार दोपहर मकान गिरने की घटना के बाद आसपास के लोग डर गए। उन्हें आशंका थी कि कही मलबे में कोई दबा न हो। मौके पर रावजी बाजार पुलिस भी पहुंची और जांच की। मलबे में किसी के दबे होने की सूचना नहीं मिली। यह मकान सैय्याद अखलाक का है। 

विज्ञापन
Indore News: A dangerous house collapsed in Indore, there was no loss of life as it was empty
तोड़ा क्षेत्र में गिरा मकान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के तोड़ा क्षेत्र में एक खतरनाक मकान भरभरा कर गिर पड़ा। जिस वक्त यह हादसा हुआ, तब न तो मकान के भीतर कोई था और न ही आसपास लोग खड़े थे। इस कारण कोई जनहानि नहीं हुई। समीप के खाली प्लाॅट पर खुदाई की जा रही थी। इस कारण पास का मकान गिर पड़ा।

विज्ञापन



तीन साल पहले जवाहर मार्ग से चंद्रभागा जूनी इंदौर की रिवर साइड रोड बनाने के लिए 50 से ज्यादा मकानों के आगे के हिस्से हटाए गए थे, लेकिन बचे हिस्से रहने लायक नहीं बचे थे। पिछले दिनों नगर निगम ने 18 आधे मकानों को भी तोड़ा था,ताकि हादसा न हो।

विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें: सरनेम बदल कर अमन ने की दोस्ती, करता रहा रेप, फिर धर्म बदलने के लिए बनाया दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बुधवार दोपहर मकान गिरने की घटना के बाद आसपास के लोग डर गए। उन्हें आशंका थी कि कही मलबे में कोई दबा न हो। मौके पर रावजी बाजार पुलिस भी पहुंची और जांच की। मलबे में किसी के दबे होने की सूचना नहीं मिली। यह मकान सैय्याद अखलाक का है। इसका कुछ हिस्सा सड़क की चौड़ाई की जद में आने के कारण तोड़ा गया था, लेकिन मकान मालिक ने बचे हिस्से की मरम्मत नहीं की थी। मकान खतरनाक स्थिति में होने के कारण चार माह पहले परिवार के लोगों मकान खाली कर दूसरी जगह रहने चले गए थे।

 

पिलर धंसने के कारण गिरा मकान

तीन मंजिला मकान पिलर धंसने के कारण गिरा। यह मकान 40 साल से ज्यादा पुराना था और वर्षों तक कई किराएदार भी रहते थे। इस नए मार्ग पर कुछ अन्य मकान भी है, जो अधूरे टूटे हुए है। अब नगर निगम की टीम उन मकानों की पड़ताल भी कर रही है। नगर निगम का अमला झांकी मार्ग के खतरनाक मकानों की भी जांच कर उन्हें नोटिस देगा, ताकि चल समारोह के दौरान हादसा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed