फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news: 21-year-old girl dies by suicide before exam, police investigates stress and academic pressure

Indore News: एग्जाम से पहले छात्रा का दर्दनाक कदम, पिता ने दरवाजा तोड़ा तो मिली दिल दहला देने वाली सच्चाई

Fri, 18 Jul 2025 05:53 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 18 Jul 2025 05:53 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में 21 वर्षीय छात्रा पलक पाठक ने परीक्षा से पहले आत्महत्या कर ली। वह बीए कम्युनिकेशन की छात्रा थी और हाल ही में दो पेपर खराब होने के कारण तनाव में थी।

विज्ञापन
Indore news: 21-year-old girl dies by suicide before exam, police investigates stress and academic pressure
पलक - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक 21 वर्षीय छात्रा पलक पाठक ने आत्महत्या कर ली। वह श्रद्धा सबूरी कॉलोनी में रहती थी और एक निजी कॉलेज में बीए कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रही थी। पलक के पिता शैलेंद्र पाठक ने सुबह जब उसे आवाज दी और कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो ऊपर जाकर कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा न खुलने पर उन्होंने झांककर देखा, तो पलक फंदे से लटकी हुई थी। दरवाजा तोड़कर उन्होंने उसे नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: तेंदुए का हमला, चार दिन में 3 को शिकार बनाया, खौफ में जी रहे लोग
विज्ञापन


सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस कर रही जांच
घटना की सूचना मिलते ही द्वारकापुरी पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुशील पटेल के अनुसार, पुलिस अब कॉलेज प्रशासन और पलक के दोस्तों से पूछताछ कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा और खराब पेपर बने तनाव की वजह
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पलक के हाल ही में दो पेपर खराब हुए थे, जिससे वह तनाव में थी। उसके पिता ने उसे पढ़ाई पर ध्यान देने और बेहतर करने की समझाइश दी थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव और मानसिक दबाव के कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने पलक का कमरा सील कर दिया है और आगे की जांच में उसकी मानसिक स्थिति, दोस्तों से संबंध और कॉलेज के माहौल को ध्यान में रखा जा रहा है।

रात को सबकुछ सामान्य, सुबह मिली बुरी खबर
पिता शैलेंद्र पाठक, जो पेशे से पुजारी हैं, ने बताया कि गुरुवार रात 11 बजे पूरे परिवार ने एक साथ खाना खाया था और फिर सभी अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। शुक्रवार सुबह वह अपने छोटे बेटे और बेटी को कॉलेज छोड़ने गए थे। लौटने के बाद उन्होंने पलक को परीक्षा के लिए उठाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर ऊपर जाकर देखा। यह घटना पूरे परिवार के लिए बेहद सदमे वाली है, और पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed