फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News 20 Year Old NEET Aspirant from Barwani Commits Suicide in Indore Khandwa Naka Area

Indore News: नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, एक दिन पहले पिता से हुई थी ये आखिरी बात

Fri, 30 Jan 2026 08:09 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 30 Jan 2026 08:09 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के खंडवा नाका क्षेत्र में नीट की तैयारी कर रहे 20 वर्षीय छात्र योगेश डाबर ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बड़वानी निवासी यह छात्र पिछले दो साल से इंदौर में रहकर कोचिंग कर रहा था। 

विज्ञापन
Indore News 20 Year Old NEET Aspirant from Barwani Commits Suicide in Indore Khandwa Naka Area
योगेश - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के खंडवा नाका क्षेत्र में रहकर प्रतियोगी परीक्षा नीट की तैयारी कर रहे एक 20 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या करने का दुखद मामला सामने आया है। मृतक की पहचान योगेश डाबर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बड़वानी जिले का निवासी था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


किराए के कमरे में मिला शव
योगेश पिछले दो साल से इंदौर में रहकर नीट की कोचिंग कर रहा था। वह खंडवा नाका क्षेत्र में एक किराए का कमरा लेकर अपने दोस्त के साथ रहता था। गुरुवार को वह पूरे दिन अपने कमरे से बाहर नहीं निकला, जिससे मकान मालिक को संदेह हुआ। जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई, तो मकान मालिक ने तत्काल पुलिस और छात्र के परिजनों को इस बात की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा खोला, तो योगेश फंदे से लटका हुआ पाया गया।
विज्ञापन


परिजनों से सामान्य बातचीत हो रही थी
मृतक के पिता मूलचंद डाबर बड़वानी में विद्युत मंडल में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि घटना से एक दिन पहले ही उनकी योगेश से फोन पर सामान्य बातचीत हुई थी। उस समय छात्र ने किसी भी प्रकार के तनाव या परेशानी का जिक्र नहीं किया था। बताया जा रहा है कि योगेश के साथ रहने वाला उसका दोस्त कुछ दिनों के लिए अपने गांव गया हुआ था, जिसके चलते घटना के समय योगेश कमरे में पूरी तरह अकेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की जांच मोबाइल पर टिकी
पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है, हालांकि वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने छात्र का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जो फिलहाल लॉक है। अधिकारियों का मानना है कि मोबाइल के अनलॉक होने के बाद कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लग सकते हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।


पढ़ाई के तनाव की संभावना
शुरुआती जांच और परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस को अंदेशा है कि छात्र संभवतः परीक्षा या पढ़ाई के दबाव के कारण मानसिक तनाव में हो सकता है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वे हर संभावित कोण से मामले की पड़ताल कर रहे हैं। आत्महत्या के सटीक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और कॉल डिटेल्स की जांच के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed