फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: 15 year old teenager who went to bathe in the pond with friends drowned

Indore News: दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया 15 साल का किशोर डूबा

Sun, 31 Mar 2024 01:47 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 31 Mar 2024 01:47 PM IST
सार

जब शाम तक पवन घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों को पता था कि वह दोस्तों के साथ रंगपंचमी मनाने गया हैै। परिजनों ने दोस्तों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि होली खेलने के बाद सभी तालाब में नहाने गए थे। वहां पवन डूब गया।
 

विज्ञापन
Indore News: 15 year old teenager who went to bathe in the pond with friends drowned
पवन की डूबने से हो गई मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गए 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। डर के कारण दोस्तों ने परिवार के लोगों को हादसे की बात नहीं बताई। रविवार सुबह परिजनों को किशोर के तालाब में डूबने का पता चला। दो घंटे के अभियान के बाद एनडीआरएफ की टीम ने तालाब मेें से शव को खोजा।

विज्ञापन

घटना टिगरिया बादशाह तालाब की है। बाणगंगा क्षेत्र में रहने वाला पवन पिता नकुल विश्वकर्मा शनिवार दोपहर अपने दोस्तों के साथ तालाब पर नहाने गया था। उसके दोस्त किनारे पर नहा रहे थे,लेकिन पवन गहराई में जाकर नहाने लगा। इस दौरान वह डूबने लगा तो मदद के लिए चिल्लाया।

विज्ञापन

दो दोस्तों ने उसे तालाब से निकालने की कोशिश की,लेकिन तब तक वह डूब चुका था। पवन के डूबने से दोस्त डर गए और यह बात किसी को नहीं बताई और अपने-अपने घर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब शाम तक पवन घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों को पता था कि वह दोस्तों के साथ रंगपंचमी मनाने गया हैै। परिजनों ने दोस्तों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि होली खेलने के बाद सभी तालाब में नहाने गए थे। वहां पवन डूब गया।



इसके बाद परिजन तालाब पहुंचे तो उसके जूते और कपड़े वहां मिले, लेकिन तब तक रात हो चुकी थी। सुबह बाणगंगा पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम की मदद से तालाब में पवन को खोजना शुरू किया, तो उसका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed