फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news 11-year-old boy dies of suffocation house fire

Indore News: घर में लगी आग, 4 लोग जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे, एक बच्चे ने तोड़ा दम

Sat, 18 Oct 2025 11:10 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 18 Oct 2025 11:10 AM IST
सार

Indore News: जूनी इंदौर के विजय पैलेस में शुक्रवार-शनिवार की रात एक घर में भीषण आग लग गई। घर में रखे कबाड़ में लगी आग के कारण पूरा घर धुएं से भर गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
indore news 11-year-old boy dies of suffocation house fire
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

इंदौर के जूनी इंदौर इलाके में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक घर में आग लगने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में दम घुटने से परिवार के एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि परिवार के 5 अन्य सदस्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: रंजिश में खून; मंत्री विजयवर्गीय समर्थक बिल्डर की चाकू मारकर की हत्या, मल्हारगंज क्षेत्र का मामला
विज्ञापन


रात 2 बजे कबाड़ में लगी आग
जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के विजय पैलेस में रात करीब 2 बजे एजाज खान के घर में यह हादसा हुआ। जूनी इंदौर पुलिस के मुताबिक, घर में रखे कबाड़ और स्पंज के सामान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। स्पंज होने के कारण आग तेजी से फैली और देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धुएं में घुट गया पूरा परिवार
आग लगने के कारण पूरे घर में घना धुआं भर गया। जिस कमरे में एजाज खान का परिवार और बच्चे सो रहे थे, वहां भी धुआं भर जाने से सभी का दम घुटने लगा। घटना के बाद परिवार के लोग जागे और उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। इस बीच, पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।


एक बच्चे की मौत, 4 की हालत नाजुक
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिवार के सभी 6 घायल सदस्यों को एम्बुलेंस से चोइथराम अस्पताल पहुंचाया। जूनी इंदौर थाना टीआई अनिल गुप्ता के मुताबिक, हादसे में 11 वर्षीय रहमान की दम घुटने से मौत हो गई। घायलों में एजाज खान, उनकी पत्नी अनीशा बी, दो बेटियां अल्फिया और आफशीन, और एक बेटा रियान शामिल हैं। एजाज की स्थिति खतरे से बाहर है, लेकिन उनकी पत्नी, दोनों बेटियों और बेटे रियान की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। इन चारों को आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी
एजाज के रिश्तेदार मोहम्मद अबरार ने बताया कि उन्हें रात दो बजे के बाद फोन आया। जब वे मौके पर पहुंचे तो पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मची थी। उन्होंने आशंका जताई है कि आग संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। फिलहाल, पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed