फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Narmada Sahitya Manthan will be held in Indore from January 31, speakers will come from all over the c

Indore: इंदौर में नर्मदा साहित्य मंथन 31 जनवरी से, देशभर से आएंगे वक्ता

Tue, 28 Jan 2025 06:47 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 28 Jan 2025 06:47 PM IST
सार

संयोजक श्रीरंग पेंढ़ारकर ने बताया कि विशेष रूप से यह आयोजन युवाओं को राष्ट्र निर्माण और समाज सुधार में उनकी भूमिका को लेकर प्रेरित करेगा। साथ ही पर्यावरणीय जागरूकता और भारतीय सांस्कृतिक  के संरक्षण के लिए समाज में बदलाव लाने का भी एक माध्यम होगा।

विज्ञापन
Indore: Narmada Sahitya Manthan will be held in Indore from January 31, speakers will come from all over the c
नर्मदा साहित्य मंथन इंदौर में। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व संवाद केन्द्र मालवा के वार्षिक साहित्योत्सव ‘नर्मदा साहित्य मंथन’ को इस बार अहिल्या पर्व के रुप में मनाया जा रहा है। आयोजन इंदौर के देवी अहिल्या सभागृह में 31 जनवरी से 2 फरवरी तक होगा।

विज्ञापन


 संयोजक श्रीरंग पेंढ़ारकर ने बताया कि विशेष रूप से यह आयोजन युवाओं को राष्ट्र निर्माण और समाज सुधार में उनकी भूमिका को लेकर प्रेरित करेगा। साथ ही, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के कृतित्व, पर्यावरणीय जागरूकता और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का भी एक माध्यम होगा।

विज्ञापन

उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सोनी का “खंडन-मंडन की भारतीय परंपरा” विषय पर उद्बोधन रहेगा। प्रथम दिवस में श्याम मनावत अपने सत्र में "विश्व कल्याण में रामराज्य की भूमिका” पर चर्चा करेंगे। भारती ठाकुर अपने सत्र में लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर के महान कार्यों और उनके योगदान पर प्रकाश डालेंगी। क्षमा कौल “हिन्दू विस्थापन की पीड़ा” पर अपने विचार व्यक्त करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘मंचीय कविता का वर्तमान परिदृश्य – चिंताएं और समाधान’ पर अमन अक्षर, साक्षी, शिवांगी प्रेरणा से विकास दवे परिसंवाद करेंगे। “हिन्दू संस्कृति रक्षा में मातृशक्ति के योगदान” विषय पर चारण कवि गिरधरदान रत्नु संवाद करेंगे। द्वितीय दिवस में “पर्यावरण स्थिरता और संरक्षण में नदियों का महत्व” पर क्षिप्रा पाठक “राष्ट्र पुनर्निर्माण में युवाओं के कर्तव्य” विषय पर माधवेन्द्र सिंह, हिन्दू समाज में एकात्मकता विषय पर श्री गुरुप्रकाश पासवान, ‘अेाटीटी के कारण सांस्कृतिक विकृति’ विषय पर उदय माहुरकर, ‘कल्चरल माक्सर्वाद का परिवारों पर प्रभाव’ विषय पर पवन विजय परिचर्चा में सम्मिलित होंगे।

 

कार्यक्रम के तृतीय दिवस में अमिताभ अग्निहोत्री ‘पत्रकारिता के भारतीय तत्व’ विषय पर चर्चा करेंगे। अशोक जमनानी ‘नर्मदा परिक्रमा’ के सांस्कृतिक व पर्यावरणीय महत्व पर विचार रखेंगे।लक्ष्मीनारायण संविधान की भारतीयता विषय पर प्रकाश डालेंगे, इतिहास लेखन के इतिहास पर श्रीकृष्ण श्रीवास्तव एवं एम. एस. चैत्रा भारतीय ज्ञान परंपरा एवं उसके विभिन्न दृष्टिकोण विषय पर चर्चा करेंगे।

 

कार्यक्रम के प्रथम दिन देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन चरित्र पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन इतिहासकार दिलीपसिंह जाधव और प्रांत संघचालक प्रकाश शास्त्री करेंगे। नर्मदा साहित्य मंथन में निमाड़ के पद्मश्री उपन्यासकार जगदीश जोशीला का अभिनंदन भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed