फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Narayan Sai was brought to Indore from Surat amid tight security for the divorce case hearing

Indore: तलाक केस की पेशी पर सूरत से कड़ी सुरक्षा के बीच इंदौर लाया गया नारायण साईं

Sat, 02 Aug 2025 07:04 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 02 Aug 2025 07:04 AM IST
सार

नारायण साईं ने भोपाल निवासी महिला से वर्ष 1995 में शादी की थी। उसकी पत्नी बाद में इंदौर आकर रहने लगी। तीन साल पहले महिला ने तलाक का केस दायर किया था। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने नारायण साईं को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था।

विज्ञापन
Indore: Narayan Sai was brought to Indore from Surat amid tight security for the divorce case hearing
नारायण सांई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के सूरत की जेल में बंद आसाराम के बेटे नारायण साईं को शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा में इंदौर में फैमिली कोर्ट की पेशी पर लाया गया। साईं की पत्नी इंदौर में रहती है और उसने इंदौर में तलाक को लेकर केस लगाया है। पत्नी का आरोप है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद नारायण साईं भत्ता नहीं देता है।

विज्ञापन

 

नारायण साईं को दोपहर में जब कोर्ट में लाया गया तो उसके साथ कुछ अनुयायियों की भीड़ भी थी। वह कोर्ट में पेश हुआ, लेकिन शुक्रवार को सिर्फ उसकी पत्नी के बयान हुए। अब चार सितंबर को कोर्ट में इस केस की सुनवाई होगी।

विज्ञापन

 

नारायण साईं ने भोपाल निवासी महिला से वर्ष 1995 में शादी की थी। उसकी पत्नी बाद में इंदौर आकर रहने लगी। तीन साल पहले महिला ने तलाक का केस दायर किया था। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने नारायण साईं को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था। फिलहाल नारायण साईं सूरत में दुष्कर्म के केस में जेल में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन



कोर्ट ने नारायण साईं को पत्नी को मासिक खर्च और भत्ता देने के लिए कहा था, लेकिन उसने नहीं दिया। कोर्ट में इस बात का उल्लेख भी किया गया। नारायण साईं का पिता आसाराम भी तीन माह पहले जमानत पर जेल से रिहा हुआ था तो वह इंदौर आकर खंडवा रोड स्थित आश्रम में रुका था। दो बार वह स्वास्थ्य जांच के लिए एमवाय अस्पताल में भी गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed