{"_id":"66af94189c535f66390701ef","slug":"indore-nagar-nigam-water-bill-news-mayor-pushyamitra-bhargav-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: 25 अगस्त तक नर्मदा लाइन का बिल नहीं भरा तो एफआईआर होगी, निगम को करना है वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: 25 अगस्त तक नर्मदा लाइन का बिल नहीं भरा तो एफआईआर होगी, निगम को करना है वसूली
Sun, 04 Aug 2024 08:15 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 04 Aug 2024 08:15 PM IST
सार
5 अगस्त से 25 अगस्त तक निगम का विशेष अभियान चलेगा और इंदौर में बकाया जलकर चुकाने पर 50% की छूट मिलेगी।
विज्ञापन
INDORE NAGAR NIGAM
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विस्तार
नगर निगम ने इंदौर की जनता को बकाया जल कर भरने के लिए एक और मौका दिया है। निगम द्वारा इसके लिए 5 से 25 अगस्त तक वन टाइम सेटलमेंट स्कीम शुरू की जा रही है। इसमें बकायादार 50% राशि जमा कर 50% की छूट का लाभ ले सकते हैं। यह छूट सिर्फ बकाया राशि पर ही मिलेगी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि सभी 19 झोनों और 85 वार्ड में विशेष अभियान चलाया जाएगा। जगह-जगह शहर में शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। बकायादारों को यह मौका दिया जा रहा है कि वह बकाया जल कर की एकमुश्त आधी राशि जमा कर दे। इससे उनकी बची हुई आधी राशि माफ कर दी जाएगी। 25 अगस्त के बाद ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
560 करोड़ की रिकवरी करना है निगम को
इंदौर में पिछले 20 से 30 सालों तक का जलकर बकाया है। यह 560 करोड़ रु. है। इसकी रिकवरी के लिए नगर निगम 20 दिनों का विशेष अभियान चलाएगा। निगम द्वारा अगले साल से एक खाता, एक भुगतान की पॉलिसी के लिए एक पोर्टल बनाया जा रहा है। इसमें लोगों को अलग-अलग टैक्स भरने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके बाद वे एक सिंगल खाते से ही निगम के सारे बिल भर सकेंगे।